Wednesday, September 5, 2012

पगली

हमारे मोहल्ले के चौक पे एक चाय की दूकान थी छोटी सी पर चाय दूकान वाला नाम का ही चाय दूकान वाला था, ऊपर से नीचे तक टिप टॉप में रहता और कभी किसी का जूठा नहीं धोता था उसके लिए उसने आदमी रखे थे और गुटका नहीं खाता था ,रजनीगंधा में तुलसी मिला के खाता था |  एक पान की गुमटी और पान वाले की भी अपनी ठाठ थी और दुसरे तरफ एक छोटा सा अंडे का ठेला और स्त्री करने वाले की दूकान थी | हर रोज़ शाम में हमलोग वहां बैठने जाया करते थे, और कभी कभी दिन में भी चाय या पान की गुमटी पे | सड़क पतली होने के कारण अक्सर बड़ी गाड़ियां वहां फंस जाती थी |और उसे लेकर जो तमाशा खड़ा होता था उसे देखने का एक अलग ही मज़ा था  | 

पर एक घटना जो वहां रोज़ घटती थी वो मेरे लिए शुरू में कुछ भी नहीं थी । जब एक धुल में सनी हुई औरत वहां आती थी ,जिसके सिर के सारे बाल एक दुसरे से चिपक गए थे,मुह से हमेशा लार गिरता रहता था | सच मानिये तो उसे देख कर घिन आती थी सभी को | उसके शरीर पे कपडे के नाम पे कुछ भी नहीं होता था सब उसे पगलिया कहते थे |वो हाथ में दो-चार फूल और आग लिए हुए गली के भीतर जाने वाली सड़क के बीचो बीच उस आग को रख कर पूजा या पता नहीं क्या किया करती थी ! और उसके बाद बडबडाते हुए दुकानों के जाती और खड़ी हो जाती | एक दिन वो चाय दूकान वाले के पास गयी और खड़ी हो गयी |
और धीरे से बोली अरे......वो कुछ ध्यान नही दे रहा था ये फिर से बोली "ऐ.....दे" वो फिर अनसुना कर रहा था उसके बाद इसने उसके चाय के ठेले को धीरे से हिलाया उसके बाद चाय वाला उस पर चिल्लाते हुए कहता है "भाग पगली ".....और उसे मारने को दौड़ता है पर उस से तीन फीट की दूरी तक ही जाता है क्यूंकि उसके पास कोई जाता नहीं था पर वो भागी नहीं वो वही खड़ी रह गयी | और उसने हाथ में  पत्थर उठा लिया | चाय वाला डर गया की सच में कहीं चला ने दे | उसके बाद चाय वाला चुप- चाप अपने दूकान में चला गया | वहां से कुछ न मिलने पर वो पान गुमटी में गयी और जैसे ही उसने गुमटी क सामने रखे शीशे पर हाथ रखने की कोशिश की हाथ रखने के पहले ही गुमटी वाला उसे कहता है रुक रुक रुक रुक और फिर उसे एक बिस्किट देता है |  उसे डर था की उसके हाथ से शीशा गन्दा न हो जाये ! उसके बाद वो हस्ते हुए वहां से चली जाती है और एक बिस्किट खाने के बाद पूरा पैकेट फेंक देती है | पीछे से एक कुत्ता आया और फेंके हुए बिस्किट खाने लगा ये देख कर वो वहां जा बैठी और कुत्ते के साथ ही बिस्किट खाने लगी | दिन में एक दो चक्कर लगाने के बाद वो किसी दुसरे मोहल्ले में चली जाती थी | कुछ इसी तरह का नज़ारा रहता था हर दिन वहां | 
एक बार मैंने कॉलेज से लौटते वक़्त देखा की हमारे मोहल्ले से कहीं दूर सब्जी की दूकान पे उसकी झड़प दूकान चलने वाले मियाँ बीवी से हो रही थी .....वो  सब्जी दूकान वाली औरत उसे झाड़ू को उल्टा कर के मारे जा रही थी ! वहाँ लोगो का भीड़ इकठ्ठा हो गया | वहां रुका ही तभी एक ट्रेफिक पुलिस ने उसे वहां से भगाया | मैंने किसी से पुछा की क्या बात थी तो पता चला की.... उसने उनकी मूली उठा कर खा ली थी |
                                मोहल्ले में सभी को उसकी हरकतों की आदत सी हो चुकी थी | मूड ठीक रहने पे हम में से कोई भी उसे कुछ पैसे दे दिया करता था |पर उसके भी मूड पे ही होता था की वो पैसा लेगी या नहीं पर खाने के सामान वो कभी भी लेने को तैयार हो जाती | एक बार मैं रात के 12 बजे  किसी शादी से लौट रहा था बहुत तेज़ बारिश हो रही थी  | रास्ते में भी कई जगहों पे शादियाँ हो रही थी |
उन्ही में से किसी एक के घर के बाहर दूकान के शेड के नीचे मैं बारिश के कारण रुका हुआ था तो देखता हूँ की शेड के बगल में बारिश में बैठ कर कोई भींगे रहा था ! गौर से देखा तो बगल घर के शादी  में बचे हुए खाने का सामान वहां फेंका जा रहा था वो उन्ही में कुछ चुन कर खा रही थी साथ में एक दो कुत्ते भी थे  थोड़ी देर बाद आधा मिठाई लेकर वो हमारे सामने आ गयी थी और दिखा दिखा कर खा रही थी दिसम्बर के ठण्ड में भी उसके शरीर पे एक भी कपडा नहीं था और वो बिलकुल भी कांप नहीं रही थी ! बारिश रुकी मैं वहां से चला गया |
सही तरीके से चलते फिरने की स्तिथि में आखरी बार मैंने उसे विधानसभा चुनाव के नतीजे के दिन देखा था | जब शाम में कुछ लोग बैठे हुए थे और बात चल रही थी चुनाव के नतीजे की जिसमे कांग्रेस का उमीदवार जीत गया था |और उसी पे बहस तेज़ थी किसी सज्जन ने कह दिया की पता नहीं कैसे जीत गया ! फिर से पांच साल कुछ काम नहीं होगा खाली पैसा खाएगा !उसके बाद तो उसकी खैर नहीं थी उन्ही में से किसी ने कहा की ज्यादा होशियार मत बनिए | " वोट देने समय कहाँ थे ?चुनाव के दिन तो सपरिवार शादी में शरीख होने  ससुराल चले गए थे ,और यहाँ बात बना रहे हैं |25 वोट का तो अंतर था 15 तो तुम्हारे यहाँ से आ जाता" | इसी तरह की लम्बी चौड़ी बहस चल रही थी तभी वो आ धमकी और पास में खड़ी हो गयी | उसके मूह से लार गिरता हुआ उसके शरीर पे जा रहा था, उसका नाक बहता हुआ उसके मुह में जा रहा था  |एक नेता जी वहां थे उन्होंने गाली बकते हुए कहा भाग यहाँ से एक तो पार्टी चुनाव हरा है ऊपर में माथा पर आ के खड़ी हो गयी है | नेताजी नहा धोवा के निकले ही थे घर से तो उन्हें घिन आ रही थी  था !उनके नाक सिकोड़ने से तो यही लग रहा था | उनके हाथ में एक छड़ी रहती थी जिसे हमलोग भोक्ली कहा करते हैं |भोक्ली को ज़मीन में तीन चार बार जोर जोर से पटकते हुए वो उसे भागने लगे |इसका उसपर कोई असर नहीं हो रहा था | वो लोग फिर से अपनी बातों में लग गए |
उस दिन के बाद उसपर मेरी नज़र नहीं पड़ी ,धीरे धीरे मुझे लगा की कहीं चली गई होगी !पर पता नहीं क्यों किसी रोज़  मुझे लगा की आखिर अचानक वो गयी तो गयी कहाँ? उसे हमारे मोहल्ले में नज़र न आये लगभग 6 -7 महिना हो गया था |एक दिन अपने घर से तकरीबन 10-15 कि.मी दूर किसी रिश्तेदार के घर से आने के क्रम में मेरी नज़र अचानक उसपर पड़ी |और वो धीरे धीरे चलने की कोशिश करती हुई चली जा रही थी पर शायद किसी कारण से चल पाने में असक्षम थी |मेरी दिमाग की नसे हिल गयी जब मैंने देखा की उसके हाथो में फूल होने के बजाये, उसके फूले हुए पेट उसके साथ थे |
मेरे मन में सवालों के सैलाब उमड़ रहे थे .....मुझे पता तो नहीं था की ये किसने किया है, पर इतना ज़रूर जान गया था की समाज का एक तबका ऐसा भी है जिसे उसके आगे कुछ भी नहीं दिखता और वो उसके लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं  | उस दिन मुझे कई सवालो के जवाब मिल गए थे ।
कुछ दिनों के बाद सुनने में आया की उसकी लाश शहर के किसी कोने में पड़ी हुई मिली थी | मरने के तीन दिन बाद |
    







Saturday, August 11, 2012

पेला रे ......


     

 भाई वरुण ग्रोवर की रचित इस गीत "काला रे" को कुछ इस प्रकार परोसने का दुस्साहस कर रहा हूँ ....क्षमा कीजियेगा वरुण भैया,गाने को बिगाड़ने के लिए गरियाइए गा मत । क्या कीजियेगा मन नहीं माना ।

            



                                                 पेला रे ...... 




पेला रे ....कांग्रेस पेला रे
देश को पेला रे ,
भीतरे ठेला रे..
पेली सब ने मिल के ,अधिक गाँधी 
पेली दिन में, पेली शाम में  
कांग्रेस करता जी चोर बाजारी 


जल्दी पेल पेल पेल 
कंट्री बेच बेच बेच 
खेल, आदर्श ,हो चाहे आर्मी 
कांग्रेस करता जी चोर बाजारी 


पेली मैया बेटा पेला 
पेला बाकि पार्टी वाला 
पेला सुरेश ... राजा पेला
पेला नीचे येदुरप्पा  
पेला ईस्ट में मधु कोड़ा  
पेला ऊपर लालू पेला 
काला पैसा स्विस में भेजा 
पेली माया बसपा वाला |


पेली पटेल
पेली विदेश घूम के पेली 
पाला अफजल और कसाब पाला
पेला कश्मीर अरुणाचल पेला पेला 
मन्नू बोल बोल बोल
मूह को खोल खोल खोल
सरदार बोल बोल बोल
मउगा अब तो साले बोल
खून दौड़ात हाउ की पानी |

कांग्रेस करते जी ...
परिवार करते जी .....
कांग्रेस करते जी ..
पेला रे ,,कांग्रेस पेला रे  ...

"राजनीति ऑफ़ चुतिआपपुर"











Monday, June 25, 2012

सिनेमा भाया मोहल्ला

 कहने को तो हम सिनेमा को समाज का दर्पण कहते हैं,और उस दर्पण को हमारे सामने लाने का काम निर्माता ,निर्देशक ,,अभिनेता ,की होती है और उस दर्पण दिखाने वाले को हमारे सामने लाने का काम किसका होता है? मीडिया ! नहीं ,ये बात लाइव लाने की हो रही है ये काम कोई लाइव टीम ही कर सकती है |
जिस तरह लगातार लीग से हट कर लोगो से हम इस मंच पर मिलते आ रहे हैं,उसी तरह ये मंच भी लीग से हट कर है जो सीधा संपर्क साधती है सिनेमा प्रेमियों और सिनेमा वालो के बीच |ये उस बाइस्कोप के सामान है जिससे हम सिनेमा के रचायितो को अपने आँखों के सामने पाते हैं |
कोई फिल्म का छात्र कोई समीक्षक ,कोई लेखक तो कोई अध्यापक ,इन सब के बीच एक तबका ऐसा होता है जिसके लिए बस सिनेमा शब्द ही पर्याप्त होता है ,,कोई कहीं किसी गुमनाम गाँव से अपने सपने लेकर यहाँ आता है और आकर पाता  है की  उसे जिसे वो कल तक पूजता था,जिससे मन ही मन सवाल करता था और जिसके साथ खड़ा होना अपना सपना समझता था |
आज  वो उससे मिलता है ,बात करता है ,सहमत असहमत होता है बहस करता है |
पल दो पल का ये प्लेटफ़ॉर्म ,प्रेमियों के लिए संजीवनी की तरह है जिसे अर्जित कर वो अपने जीवन की शुरुआत कर सकते हैं,एक पल यहाँ की घटना किसी के प्यासे ज़िन्दगी में घूँट का काम कर सकती है,इसका अंदाजा शायद उन्हें भी नहीं ,मैं इस मंच का नाम चाहूँगा की "मोहल्ला लाइव" न होकर "मोहल्ला लाइफ" हो जाये |
कभी भीखू महात्रे कभी पान सिंह ,कभी सरदार खान तो कभी इनके रचायितो को हमारे सामने पेश करता आ रहा ये मंच | अभी इसी वीकेंड इनके द्वारा किया जाने वाला वार्षिक दो दिवसीय बहसतलब की कुछ यादेंऔर मौजूद थे..
वासेपुर को परदे पर लाने वाले अनुराग कश्यप,,धारावी को परदे पर दिखने वाले सुधीर मिश्र  जिनकी हज़ारों ख्वैशें ऐसी है जिसे बयां नहीं किया जा सकता, चाणक्य डॉ.चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, ओ ऋ चिरैया,बावरा जैसे अनेको गाने के रचयिता एवं गायक स्वानंद किरकिरे ,,पान सिंह ,साहेब बीवी और आई एम् कलम के लेखक संजय चौहान जैसे अनेको दिग्गजों से सजा था बहसतलब का मंच |
विषय था सिनेमा के सौ वर्ष हालांकि बात अलग है की सौ वर्षो में भी हमारा सिनेमा जवान नहीं हुआ ,जब बात हुई तो उन्ही महानुभाव की कुछ अनमोल बोल आपके सामने साझा कर रहा हूँ |
पहले दिन का पूरा कमान डॉक्टर साब ने अपने हाथो में रखा था , यूँही बात निकली तो ताल ठोकते हुए कहा की शायद मैं गंग्स ऑफ़ वासेपुर न बना पाऊँ पर कोई मुझे मौर्या काल में चौनिती दे के तो देखे ,खुली चुनौती है,उनके लम्बे अनुभव और अध्ययन का लोहा तो हम सब मानते ही हैं पर जब उन्होंने रामानंद सागर की रामायण के बारे में त्रुटी निकलते हुए कहा की "मैं अगर रामायण बनाता तो वो दूसरी होती जहाँ इस रामायण में गुलाब के फूल को खिलते दिखाया गया है मैं अपने रामायण में कमल खिलाता क्यूंकि गुलाब भारत में बाद में आया है" तो सभी लोग दंग रह गए |

संजय चौहान कहते हैं की रिलीज़ के दो साल पहले "पान सिंह तोमर" बन कर तैयार थी पर कोई सिनेमा हॉल इससे लगाने को तैयार नहीं था रोज़ रात में दो पेग पीने के बाद इरफ़ान फ़ोन करता था की उस फिल्म का क्या हुआ? चुकी उसके ज़िन्दगी का ये अहम् हिस्सा था ! काफी जिद्दो जहद के बाद जब ये फिल्म आने को हुई तो  दो सप्ताह का समय मिला था प्रमोशन के लिए |

पहले दिन स्वानंद किरकिरे भी थे तो उन्होंने ओने संगीत और गीतों से जुड़े अनेको अनुभव बताये और जिस तरह उन्होंने अपने गाने बावरा गा कर समां बाँध दिया और ओ ऋ चिरैया से सबकी आँखें नम कर दी |
अगले 100 साल के अजेंडे पर सुधीर मिश्र कहते हैं की फिल्म मेकर कहीं से भी उठेगा जमशेदपुर,जबलपुर,रांची,,पटना ,कहीं से आएगा और कुछ ख़ास कर जाएगा और छा जाएगा ,,और दर्शको पर जिम्मेदारी बढ़ेगी !
वहीँ अनुराग, चूँकि वो युवा फिल्कारो की टोली का नेतृत्व करते हैं तो उनसे व्यक्तिगत तौर भी बातें हुई और अपने बेबाक अंदाज़ का परिचय देते हुए कहा की अडल्ट क्या होता है?? जो हम खुद के बारे में सोच सकें वही एडल्ट है ,हर कोई  अच करना चाह रहा है पर दबाव है, युवाओ को प्रेरित करते हुए कहा की "जब तक गलत नहीं करोगे कैसे पता चलेगा की सही क्या है ?" फिल्म कहीं से भी बनायीं जा सकती है बम्बई ज़रूरी नहीं रांची में बैठ कर भी |
उन्होंने कहा की ठोरी लाइफ में कुछ भी नहीं कर सकती लाइफ में प्रक्टिकल हो जाओ ,,फिल्ममेकर बनाना है तो ठोरी उठा के फेक दो |
किसीने पुछा की कहाँ से शुरू करें तो जवाब में कहा की शोर्ट फिल्म बेस्ट तरीका है ,,"मैं करने में विश्वास करता हूँ न की करना चाहता हूँ में" ,"कुछ नया सोचो,अपने बगल में झांको,,ऐसा सोचो की कोई न सोचे |
किसी न इसी तरह  मजाक करते हुए कहा की मैं hero बनना चाहता हूँ ऑडिशन लीजियेगा तो उन्होंने गंभीरता से कहा आ जाओ ऑडिशन दे दो हीरो नहीं बनोगे ,भारत में परेशानी ये है की हीरो बनने के लिए पंजाबी चेहरा होना ज़रूरी होता है, हीरो बनना है तो यश चोप्रा के पास जाओ और वो तुमको हीरो का रोल देंगे नहीं ,बोलो की मैं एक्टर बनना चाहता हूँ एक्टिंग करना चाहता हूँ सुनूंगा तुम्हारी |
मैंने उत्सुकता से पुछा की इरफ़ान के साथ काम नहीं की आपने अब तक आगे करने का कोई इरादा तो उन्होंने कहा की हाँ साथ में फिल्म कर रहे हैं|
बहसतलब के आखिर में उन्होंने सभी को आईना दिखाते हुए  कहा की "ज़रूरी नहीं की जो चीजें हमें अन्काम्फार्टएबल करे वो ख़राब ही हो" |कई इससे भी बड़ी और मार्गदर्शक बातें जो खुद में एक संस्थान की तरह थी और सुन कर लगा की कोई सच में सिनेमा का हितकर बोल रहा है !
माफ़ कीजियेगा बहुत कुछ छूट गया है इतना कुछ था कहने को की उसके लिए पुस्तक लिखनी पड़ेगी !
हो सकता है यहाँ से जाने के बाद  कई लोग नए जोश के साथ अपना काम शुरू कर दें और कई लोगो को रौशनी की किरण तो ज़रूर नज़र आई होगी |
जिनका खुमार मेरे ऊपर चढ़ा होता था उनके साथ मेरे ये दो दिन मेरे ज़िन्दगी के अहम् दिनों में शुमार हो गए,,और चूँकि इन्होने लाइफ को टर्न करने का काम किया है तो हम मोहल्ला लाइफ के कर्ज़दार हो गए !
वो  कहते हैं न की ज़िन्दगी बदलने के लिए एक घटना काफी होती है ! यहाँ तो घात घात का पानी पी कर आये लोगो के साथ 20 घंटे थे !!
  

Friday, June 22, 2012

या तो आप पठान होंगे या कुरैशी !



22 जून का दिन मेरे लिए त्यौहार से कम नहीं था, हालांकि उससे बढ़ कर था, त्यौहार तो हर महीने आया करते हैं पर जिस कारण  ये ख़ास था वो कारण महीनो में नहीं आया करता दशको लग जाते हैं !
हालांकि किसी फिल्म को दो या तीन या उससे अधिक बार देखना मेरे लिए नया नहीं था पर एक दिन में दो बार ??देखना ,किसी बीमार आदमी को दिए जाने वाली दवाई क सामान था सुबह शाम खाने के बाद |और एक बात और मैं इसे फिल्म नहीं मानता !
 पर यहाँ मैं खाने के पहले ही पहुच गया था ,,पहली बार जाने के बाद घर आते ही ये मेरे दिमाग में घर कर चूका था ,,तीन घंटे के अंतराल के बाद किसी मित्र रुपी बड़े भाई के सौजन्य से मैं दुबारा गया ,और इस बार उत्साह भी दुगना था |
कुछ लोग सोच रहे होंगे की मैं बेकार था पर नहीं,, मैं बेकार नहीं बेकरार था |
हुआ यूँ की टिकेट काउंटर पर जाते ही किसी ने किसी ने किसी राठौर नमक फिल्म की फरमाईश की तो मुझे हंसी आ गयी ! दो बार देखने में मुझे कुछ कुछ चीज़े अजीब लगी  जैसे की सुबह गया तो इस  दुःख इस बात का थी की आगे के एक दो सीट खली पड़ी थी पर वो दुःख शाम को दूर हो गया जब पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था |
सुबह के वक़्त स्वाभाविक था की ज्यादा ही जोशीले लोग पहुचे हुए थे जो ज्यादा बीमार थे नतीजा ये हुआ की उस समय लोग शुरुआत से ही बात बात पर सिटी ताली की बौछार कर रहे थे,,वो जोश शाम को थोडा कम था,,पर समय के साथ बढ़ रहा था हर सीन का मज़ा दर्शक लीन होकर ले रहे थे,,सुबह बीच बीच में कुछ लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कोई कह रहा था,"अब वो मर जाएगा", " ये उसी का बेटा बनेगा",,"वो भी मिला हुआ होगा उससे यार",,टिका टिप्पणी तो शाम को भी हो रही थी पर थोडा कम |
पर एक जगह जहाँ बिलकुल एक जैसी प्रतिक्रिया थी वो थी जेल के गाने "भूस के ढेर में राई का दाना रंग बिरंगा बैल सयाना" यहाँ दोनों जगह के लोग तालियों के साथ पूरे गाने का साथ दे रहे थे मानो गाँव में चयिता हो रहा हो पूरा गाँव झूम रहा था |
उस समय पता लगा की फिल्म में कुछ बात हो तो बड़े से बड़े मल्टीप्लेक्स को सिंग्ले स्क्रीन में परिवर्तित होते दे नहीं लगता |
हर गाली पर ताली के बेहतरीन अनुभवों में से एक,,वासेपुर एक फिल्म आपको कहीं से नहीं लग सकती, आपको ऐसा प्रतीत होगा मानो आप वासेपुर में बैठे हो और लगेगा जैसे आप उस गाँव के एक बाशिंदे हैं और सब कुछ आपके आँखों के सामने घट रहा है |
एक बात दावे के साथ कहुँगा की आप इसे देखते हुए फिल्म जैसा अनुभव नहीं कर सकते या तो आप पठान होंगे या कुरैशी !
दिल्ली के लोगो को 2:40 मिनट में बिहारी बनते आप पहली बार देखना खुद में एक बड़ा अनुभव था ,,मध्यांतर में लोग एक दुसरे से टूटी फूटी ही सही पर भरपूर कोशिश कर बिहारी में बात कर रहे थे एक ने कहा "का जी चलियेगा बाहर"..ये कोचिंग ख़ास थी |

वही आँगन में लौकी की लता ,,मूह में दातुन,,वही चेक वाली लूंगी ,,वही कुआं ,,वही बाप का बेटे को बात बात पे गाली देना ,,वही साइकिल वाली आईस्क्रीम इससे तो मैं कई सालो से भूल ही चूका था ,,,सब कुछ ताज़ा कर दिया इस वासेपुर ने बहुत आभारी हूँ इसका । सबकुछ बिलकुल वही कुछ भी बनावती नहीं था इस वासेपुर फिर कौन कहता है ये फिल्म है ??

वासेपुर का हमारा सफ़र जब 2.30 मिनट तक पंहुचा तो किसी ने कहा "इसीलिए कहते हैं औरत पर विश्वास कभी नहीं करना चाहिए" बड़े बड़े ढेर हो गए हैं...जाते वक़्त लोग बिहार के लाला गाते हुए बहार निकल रहे थे ,,और चेहरे पर दुःख था की ये और लम्बी और क्यूँ नहीं थी |
किसी ने कहा बहुत मसाला था इस फिल्म में पर मेरा मानना है की मसाला इसे नहीं बोलते,मसाला रिअलिटी को नहीं बोलते,,रिअलिटी मसाला हो ही नहीं सकती रिअलिटी और मसाला दो पैरलेल रेखाएं है जो कभी मिल ही नहीं सकती |     

मनोज बाजपाई के लिए ये लाईन सटीक है "जिया हो बिहार के लाला"  ऐसा आभास होगा आपको !  
 फिल्म देखने के बाद बुखार उतरने का अनुमान था पर बुखार उतरने की बजाये दिमाग पर चढ़ गयी और ये अब तक तक नहीं उतरेगी जब तक लोग इसका दूसरा भाग नहीं देख लेते ! उसके बाद आपके मूह से ये भी निकल जाएगा की कौन है ये "अनुराग कश्यप" ? किस मिट्टी का बना है ?
इसस फिल्म का एक दैलोग साझा करना चाहूँगा अपने हिसाब से कश्यप जी के सन्दर्भ में की ......."उस आदमी से हमें मिलना है ,,हाथ नहीं मिलायेंगे उससे ....कह के लूँगा....आशीर्वाद" |
ये तो था मेरा वासेपुर का सफरनामा 3 महीने का मेहनत और इंतज़ार सार्थक हुआ पर बुखार अभी बाकी है मेरे दोस्त........दूसरा भाग आने तक  !

Wednesday, June 20, 2012

ये फिल्म नहीं बुखार है जो सभी को चढ़ गया है ......



कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है,आलम तो ये है की कुछ लोग मुझ से चिढ़ चुके हैं, कारन कुछ भयावह नहीं मैंने कोई क्राईम नहीं किया किसी को छेड़ा नहीं कसी को किसी तरह का नुकशान नहीं पहुचाया |


                                       zara soongh ke batao mantri ji nashta me ka khaye hain???

हाँ गलती ये हुई की बीते तीन महीने से मैं हर दिन एक फिल्म के बारे में कुछ न कुछ अपने फेसबुक पे लिखे जा रहा हूँ और और उस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद मतलब एक महीने से तो मैंने उसके अलावा कुछ लिखा ही नहीं |
e hai womaniyaa.....
शुरुआत में तो लोगो को मैं पागल लगता था कोई कहता था पर जब ये फिल्म कान्स में गयी को परचम लहरा कर आई तो लोग खुद बखुद समझ गए और धीरे धीरे ये सभी के जुबां पर चढ़ता गया ,,आज हाल ये है की पूरे सोशल मीडिया में या कहें तो वास्तविक बोलचाल में भी कोई किसी को ये कह के धमकी दे रहा है की "तेरी कह के लूँगा",,कभी किसी कोई कहता है की "उस हरामी को हमें मिटाना है", कोई अपना नाम ये कह कर बता रहा है की "सरदार खान नाम है हमारा बता दीजियेगा सबको",,लोग अपनी ज़िन्दगी का मकसद तक बदल रहे हैं किसी ने लिखा की "हमारे ज़िन्दगी का एके मकसद है बदला" बिहारियों की तारीफ़ लोग यही कह के कर रहे हैं की "जिया हो बिहार के लाला" हर तरफ वाइरल मार्केटिंग इस कदर फ़ैल चुकी ही की इसके कई रूप आ चुके हैं,,किसी ने तो गाली ही लिख डाली कहा उसके मूह में तार डालके..........मेट्रो में भी लोगो को यही बातें करते सुनता हूँ की इस फिल्म को देखने जायेंगे,, बिहारी तो बिहारी पंजाबी भी इसकी धुन गुनगुनाने से नहीं शर्माते ।मेरे किसी मित्र ने कहा अब नहीं रहा जाता !!
koi chuaa nahi ka????
लोग खुद पागलो की तरह इसका इंतज़ार कर रहे हैं मैं तो दबी जुबाँ में लिखता था वो खुल के इज़हार कर रहे हैं ,,किसी ऐसी फिल्म जो वास्तव में फिल्म है को लेकर जनता में इतना उत्साह मैंने तो पहले कभी नहीं देखा !

आज जिसे देखो वो इसी की बातें कर रहा है, तो मैं कहाँ से गलत था लाख चाहता हूँ फिर भी जब यूट्यूब खोलता हूँ तो खुद को इसके विडियो से दूर नहीं रख पाता फेसबुक पर पोस्ट करने बैठता हूँ तो इसके अलावा कुछ सोच नहीं पाता |
अब लोगो ने फिर से मेरे ऊपर ऊँगली उठाना शुरू किया जब 
बीते कई दिनों से तो मैंने इस फिल्म को खुद के नाम के साथ जोड़ लिया है,, दिल्ली में इस फैशन के दौर में भी मैंने बिहारी गमछा ओढ़ लिया है ,,और जब भी कोई उल्टा सीधा बोलता है तो कह के लेने की धमकी खुद के अन्दर घोल लिया है |
हालाँकि कोई ख़ास गलती नहीं है मेरी फिर भी लोग टिपण्णी कर रहे हैं की पागल हो गए हो क्या?? तो मैं कहता हूँ की नहीं बउरा गया हूँ,,कोई पूछता है की क्या है ऐसा वासेपुर में तो मैं कहता हूँ 
22 june ko teri keh k loonga........
22 जून को देख लेना | 
फिल्म नहीं बुखार है ये जो सभी सिनेमा प्रेमियों को चढ़ गयी है जो अब 22 जून के बाद ही उतरेगा !!!
e v hai womaniya......



Friday, May 11, 2012

                                                                  गैंगस्टर ऑफ़ फिल्मपुर 

बचपन में याद है मुझे की रास्ते में जाते वक़्त बिल्ली के रास्ता काटने पर सभी लोग रुक जाते थे की कोई पार होगा तो होंगे,,,,,या फिर बरसात के दिनों में किसी दलदली कीचड़ में पैर डालने से लोग कतराते हैं डर होता है की पता नहीं गहराई कितनी होगी!!और किसी दुसरे का इंतज़ार करते हैं  और हमारे बीच से ही एक हिम्मत कर के पाँव आगे बढाता है और फिर सभी लोग उसके पीछे |
ये कहानी इसी तरह के एक आदमी की है जो पाँव आगे बढ़ाते नहीं हिचकता |
कई तरह के लोग होते हैं जिनकी उपज एक विरोधाभाषी प्रतिक्रिया से होती है जैसे इतिहास में "मंगल पाण्डेय" थे राजनीती में कानू सान्याल,चारू मजुमदार थे ठीक उसी तरह सिनेमा में एक फिल्मकार है जो क्रांतिकारी सिद्ध हो चुका है उलटी धारा में तो तैरने के बारे में हम सब ने सुना होगा पर वो अपने हिसाब से ही नदी को तोड़ता मरोड़ता है या धारा को अपने संग लिए चलता है | जहां जोहर और अख्तर जैसे निर्देशक अपनी फिल्मो को विदेश में कारोबार के नजरिये से विदेश में,विदेशी तरीके से फिल्मे बनाते हैं और इन सब से विदेश में धन तो जुटा लेते हैं पर धर्म जिसे हम प्रतिष्ठा कहते हैं वो नहीं जुटा पाते और इन सब के खेल में अपने देश में धन धर्म दोनों से हाथ दो बैठते हैं |
|
ऐसे में एक निर्देशक जो अपने देश में अपने देश की पृष्टभूमि पर फिल्म बनाता है और धन का तो पता नहीं क्यूंकि किसी ने कहा है की धन तो वैश्य भी कम लेती है पर धर्म(प्रतिष्ठा) उनकी फ़िल्में देश विदेश दोनों ही जगह कमा लेती हैं
"ब्लैक फ्राईडे" और "पांच" को रोक दिया गया कहा गया भड़काऊ है,हिंसक है इसलिए प्रदर्शन के योग्य नहीं पर आज "ए' सर्टिफिकेट नमक लेबल चिपकाकर उन जैसी अनेको फिल्मे आ रही हैं और धड़ल्ले से बन बिक रही है इसका सबसे बड़ा प्रमाण इन्ही के निर्माण में बनी फिल्म "शैतान" जो "पांच" का ही नवीनतम रूप है जो इन्होने अपने पांच वाली भूख शांत करने के लिए बनायीं |
                       
दस साल पहले उनको रोक दिया जाना भले ही इनके लिए आर्थिक दृष्टिकोन से कष्टदायी रहा हो मानसिक संतुष्टि इससे बेहतर नहीं प्राप्त की जा सकती जिसमे साफ़ पता लग रहा हो की आप ज़माने से या ढर्रे से सीधा एक दसक आगे हैं और आपकी सोच दस साल आगे चल रही है |
आज शायद पांच जैसी फिल्म आये तो सेंसर बोर्ड को उसे पास करने में  पांच मिनट भी सोचना न पड़े |
साहित्यिक देवदास को आधुनिक बना कर भी उन्होंने दिखाया और बताया की देवदास अब ऐसा हो चूका है |
अब भारतीय फ़िल्मी ज़माना पीछे था या वो आगे इसका तो पता नहीं पर फासला था और ऐसा था की आज कुछ कम नहीं हुआ ,,फिर से शायद एक दशक आगे की छलांग "दैट गर्ल इन येल्लो बूट्स" तो याद होगा आपको जिसे लोगो ने नकारा,धुधकारा,आलोचक भी उसकी विषय की वजह से उसे चाह कर भी चाह न सके,,सबने कहा सामजिक ढर्रे पर नहीं है पर क्या ढर्रे पर चलने के लिए ही फ़िल्में बनायीं जाती है ??
समाज का आईना कही जाती हैं फ़िल्में,तो स्वाभाविक है की आईने में जिस तरह कभी-कभी खुद की भी तस्वीर देख कर ख़ुशी नहीं होती या पसंद नहीं आती तो हम झट से आईने से दूर हो जाते हैं और कुछ लोग आईने को तोड़ भी देते हैं,,हम माने न माने पर वो तस्वीर हमारी ही होती है उसी तरह इस फिल्म में भी समाज की बदसूरत तस्वीर दिखाई गयी थी और हम स्वीकारने को तैयार नहीं थे |
ये तो पक्का है की फिर से इतिहास दोहराया जाएगा और "दैट गर्ल इन येल्लो बूट्स " फिल  जैसी भारत में बनेंगी और थोक भाव में बनेंगी बस अंतर इतना होगा ....की दस साल लग जाएँगे  !!एक और विस्फोटक परिवर्तन जो वो लेकर आये वो है गानों में..
इन्ही की लिखी फिल्म "शूल" का गाना "मैं आई हूँ यु पी बिहार लूटने" भी हमने सुना था गाने में बिहारी टच तो नज़र ज़रूर आया पर पूर्ण रूप से नहीं ,,बिहारी पृष्टभूमि पर ही "प्रकाश झा" ने "गंगाजल" और "अपहरण" बनायीं पर गाने के मामले में सावधानी बरतने में ही भलाई समझी....कहते हैं न बेवजह कीचड़ में पैर नहीं डाला करते |
हालांकि हम सब ये जानते हैं की कला किसी भाषा की मोहताज़ नहीं होती पर भोजपुरी में ये लागु नहीं होता ,,जबकि पंजाबी,,बंगाली में ये लागू होता रहा है ,,भोजपुरी में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता यही मिथक तोड़ दिया "अनुराग कश्यप" ने  अपनी आने वाली फिल्म "गैंग्स ऑफ़ वासेयपुर" में पूर्ण रूप से खाटी भोजपुरिया गाना  "बिहार के लाला"  भोजपुरी के ही गायक "मनोज तिवारी" से गवा के पूरा का पूरा ट्रेंड ही चेंज कर डाला.......बिहारी और मुम्बैकर  के बीच की दूरी को भोजपुरी गाने से कम करने की कोशिश की है |और अब सुनने के बाद लगता है की शायद हिंदी गाना और गायक इस पृष्ठभूमिक गाने में इससे बेहतर इन्साफ नहीं करता |आलम ये है की सभी जगह के लोग इसको पसंद कर रहे हैं और,,मिथक टूटा ।
एक दरवाजा और खोला कश्यप ने ,पर दरवाजा खोलने वाले के साथ अक्सर ये परेशानी होती है की खोल तो वो देता है पर वही फंसा रहता और बाकी लोग जो मूक दर्शक बने तमाशा देखते हैं वही लाभ उठाते हैं |
बात धनबाद की है तो धनबाद में फिल्म बनाने तो 1979 में "यश चोपड़ा" भी गए थे पर पता नहीं कहाँ के धनबाद चले गए थे जो लोग खड़ी हिंदी(दिल्ली वाली) में बात कर रहे थे, कम से कम मैं का हम कर दिया होता .......तो बात कुछ और होती !
भारतीय इतिहास में मैंने भगत सिंह,,चन्द्रसेखर आज़ाद जैसे शूरवीर के बारे में तो पढ़ा पर देखे का मौका इस सिनेमाई क्रांतिकारी के ही रूप में मिला |
आखिर कुछ तो वजह होगी जो इनकी फिल्मो में अभिनय न करने के बावजूद भी हीरो यही होते हैं जो आजतक किसी निर्देशक के साथ नहीं हुआ | सुना है फिल्म "बॉम्बे वेलवेट" नामक फिल्म के लिए इन्हें "आमिर खान" से लम्बे समय तक इंतज़ार के बाद भी हामी नहीं मिली तो क्या हम इसे इनके हीरो गिरी के खौफ के एक छोटे से उदाहरण के रूप में देख सकते हैं जो बड़े बड़े हीरो में घर कर रहा है !!
हम सब भारतीय सिनेमा और इनके हितकर यही उम्मीद करेंगे की इनके और फ़िल्मी ढर्रे के बीच जो फासला कम हो सके ताकि हम भी शान से कह सकें की "सौ साल पूरे हो गए हैं"  नहीं  तो सिर्फ पत्र पत्रिकाओं में ही पढने को मिलेगा और हर जगह वही फोटो वही होगा जिसमे शोले,मुगलेआज़म,मदर इंडिया की तस्वीर होगी वक़्त आ गया है तस्वीर में फिल्मो की गिनती बढ़ाने की ||

Thursday, March 29, 2012

खुदा नहीं तो तो खुदा से कम भी नहीं हैं ये (मेरे लिए)..........जिसे हम छु सके क्या वो खुदा नहीं हो सकता ???

नेहरु जी के नाम के युनिवेर्सिटी में खुले आसमान के नीचे वाला फूली प्राकृतिक एयर कंडीशन ऑडिटोरियम, ज़मीन में बीछे दरी को देख लगा जैसे रामचरितमानस का प्रवचन होने वाला है |
                                                                                 दिल में डर था की कहीं अकेला मैं ही न रह जाऊं और वो अकेला मुझे और दरी को देख उड़न परी से फुररर न हो जाएँ !!!
लेकिन एक बार फिर मैं बच गया और एक से दो और दो से दो सौ हो गया ,,,,टुटा सा मंच,अरे मंच क्या टिला और उसके पीछे दीवार की गन्दगी छुपाने के लिए सफ़ेद चादर मनो किसी के मइयत से उठा लाया गया हो, किसी तरह ठोकी गयी थी, आयोजक से पहले दर्शक पहुच चुके थे ऐसा था नज़ारा |
रेस लगते हुए सबसे आगे बैठने की चाहत में मैं दौड़ा और कामयाब हुआ, आश्चर्य हुआ जब देखा की लडकियां खुद के आने से पहले ही अपनी कई दोस्तों के लिए सीट बुक कर चुकी थी और लड़ने को आतुर ,,,और पता भी नहीं था की क्या होने वाला है !! तब लगा इन्हें सच में आरक्षण की दरकार है | कहावत भी याद आ गयी की " नर्को में ठेलम ठेल "|
जल्दी-जल्दी में टूटे हुए टेबल पर लीपापोती के लिए रंगीन कपडा लगाया गया ध्यान रखा गया की कहीं कुछ दिख न जाये ,प्लास्टिक के होर्डिंग को सिल्वर लुक  देने के लिए उल्टा कर के टेबल पर बिछा दिया गया, इसे बोलते थे रचनात्मकता |
काले कुरते में आखिरकार काई रंग की मफलर लगा के लम्बे गुन्घ्रैले बाल में वो व्यक्ति  मंच पर पहुच ही गया जिसे कई लोग नाम से नहीं जानते थे और युहीं भीड़ देख चले आये थे, और मंच परे पहुचे और टिल्हा टील्हे से पल भर में प्लेटफ़ॉर्म में परिवर्तित हो गया ,,,कुछ तो बात रही होगी उनमे, बाकी सब तो मिस्ट्री है !!
फिर क्या वही कुछ वाली बात ने मुझे झट से उनके बगल में ला खड़ा कर दिया और उनके करोडो का मुस्कान देख मैं लाखो फीट गहरे सुकून के समंदर में गोते लगाने लगा |
दाहिने हाथ में काली घडी और ताम्बे का कड़ा दोनों हाथो में एक एक अंगूठी मनो हम में से ही किसी आम का हाथ था पर वो ख़ास था क्यूंकि वो उनका हाथ था |
बस फिर क्या खच खच ,खाचा खच डिजिटल युग में लोग अपने डिजिटल कैमरे से उनसे मिलने  का सबूत इकठ्ठा करने की जुगाड़  में लग गए| ऊपर से जाती हवाई जहाज़ हो या कैमरेमन का गिरता कैमरा
या फिर माईक का पल पल पे पी करना हो ,,,सभी पर वो अपने ही अंदाज़ में व्यंग्य करते हुए उन्होंने अपने होश संभालने से लेकर हमारे होश बिगाड़ने तक का सफ़र बयान कर डाला |
सवाल आर सवाल ,सवाल पर सवाल और हर सवाल पर उसी संयम और सहजता के साथ जवाबो का आदान प्रदान देखकर रामायण की राम और रावण  के बीच चलायी तीर टकराकर गिर जाने का वो दृश्य याद आ रहा था,पर यहाँ राम एक थे और रावणों की फौज थी, सजीवनी के नाम पे एक पुडिया पान मंगाया गया था उनके लिए |
रात हो चूका था उनका चश्मा था जो उतरने का नाम नहीं ले रहा था हो सकता है रेबैन कारण !! और इसी के साथ एक ऐतिहासिक दिन का अंत हुआ जिसमे भविष्य के इतिहास पुरूष ने अपना इतिहास हमारे सामने साझा किया ,,,यूँ तो लोग उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगा रहे थे पर पता नहीं क्यूँ  मेरा मन  हाथ मिलाने का बिलकुल भी नहीं हुआ और मेरा माथा झुक गया और मैंने उनके पैर छु कर आशीर्वाद लेने में अपनी भलाई समझी ...........पता नई क्या ??पर कुछ तो था इसके पीछे भी  !! उनकी गाडी को भी मैंने नहीं बक्शा आखिरी तक विदा किये बिना
|
 ये कोई हीरो नहीं थे, कोई क्रिकेटर भी नहीं न तो होर्डिंग लगी थी कहीं न तो आमंत्रण कार्ड बटें थे ,न ही वातानुकूलित ऑडिटोरियम था , न ही उन्हें  बूके  भेट  किया गया था, दो मिनरल वाटर के बोतल में चार लोग पानी पी रहे थे न तो उनके सामने शीशे का ग्लास था न ही कप सौसर में चाय था कागज़ की कपटी थी और चंद अलफ़ाज़ था |
न तो अगल बगल बोउंसर था न ही योर्कर हमारे लिए तो यही ब्रैडमैन थे और यही हैं तेंदुलकर |
क्या जिन खानों पे आप हम सब मेहरबान होते हैं क्या वो  फिल्म प्रोमोशोनल टूर के अलावा कभी आपसे  मिलने आते ??? खुली हवा ऐसी परिस्तिथि में अपना तीन घंटा खर्च करते ?? वो सोचते की तीन घंटो में तीन दुकानों के फीते काट, तीन शादियों  में नाच  कर तीश करोड़ बना लिया जाये |
इनमे और उनमे एक ही फर्क है उनपर हम सब पागलो की तरह कुर्बान होते हैं और जो हम पर कुर्बान होते हैं और हमारे कद्रदान होते हैं वही "इरफ़ान" होते हैं |

सब ठीक है पर दुःख तब होता है जब कोई इन्हें इरफ़ान की जगह इमरान कहता है ,वोडाफोन वाला कहता है कारण क्या है आप खुद जानते हैं कभी बढ़िया  फिल्मो की तरफ रूख कीजिये आम इमली का भाव  पता लग जाएगा |
उम्मीद है कभी हम सब इस कलाकार को इसके नाम से जानेंगे,,,शर्म की बात है और अजीब भी है की जिसे आप नाम से जानते हैं वो आप के बाहर  हर जगह गुमनाम है और  जिसे आप नाम से नहीं जानते उनका आपके बाहर हर जगह नाम ही नाम है |
दिल्ली की कोख में मेरा तो नौ महिना सफल हो गया आगे का पता नहीं क्या होगा ?? कुछ तो बात होगी की जिससे मिलने का सपना मैं कल तक सपनो में देखा करता था वो पल में मेरे सामने प्रकट हो गए | कुछ तो कनेक्शन होगा बाकि सब तो हिस्ट्री है |
हमारा बस चले इन के बारे में पूरा ग्रन्थ ही लिख डालें ,,,,

सीधी सादी संन्जीदगी भरे इस साक्शियत को सौ बार सलाम .

Monday, March 19, 2012

फिल्म समीक्षा


कहानी की कहानी 
 लन्दन से आई एक गर्भवती महिला की अपने पति के खोज की है ये कहानी ........................
सिनोप्सिस --गर्भवती विद्या बागची( विद्या बालन) लन्दन से अपने पति अर्नब बागची को खोजने कलकत्ता आती हैं ,पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिनों  बाद उन्हें बताया जाता है की अर्नब नाम का कोई व्यक्ति न तो लन्दन से चला है न ही कोलकाता आया है ,पर हार न मानते हुए विद्या इंस्पेक्टर राणा (प्रम्ब्रत चटर्जी ) के मदद से अपने पति को खोजने का प्रयास जारी रखते हुए कई जगह पता लगाती हुई एक दफ्तर में पहुचकर पति के फोटो दिखाती है जिसके बाद उन्हें पता लगता है,की उस चेहरे का आदमी दो साल पहले मिलन नाम से वहाँ काम करता था,,कहानी यहीं से सही मायने में शुरू होती है...और इस जानकारी के तुरंत बाद जानकारी देने वाली महिला का क़त्ल कर दिया जाता है ,,,,जिसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो  के आदेशानुसार इस केश की कार्यवाही रोक दी जाती है ,,,फिर भी विद्या अपने तरीके से चोरी छिपे अपने काम में जुटी रहती है ,,, विद्या समझ जाती है की मिलन ही उसे अर्नब तक पंहुचा सकता है ,,  कई गुत्थियों को सुलझाते हुए विद्या आखिरकार मिलन से मिलती है और उसके बाद ????????

समीक्षा --
अभिनय(acting) -- अपने दमदार तथा सशक्त अभिनय कि बदौलत विद्या बालन (विद्या बागची ) ने  ये एहसास कराया है कि वो सच में गर्भवती हैं और पति के खो जाने से बेचैन हैं,,पुरुष प्रधान फिल्म जगत में वो एकमात्र महिला कलाकार  के रूप में उभरती हुई जो कई मायनो में पुरुषो से कम नहीं  |
पति को खोजने में विद्या कि मदद करने वाले इंस्पेक्टर राणा के रोल में "परमब्रत चटर्जी" ने आत्मविश्वास के साथ अपना काम किया है , आईबी अफसर बने "नवाज़ुद्दीन सिद्धिकी" ने अपनी अभिनय कि बदौलत छाप छोड़ा है एक के बाद एक लगातार दो फिल्मो में आकर हिंदी सिनेमा में एक दमदार कलाकार के आगमन का संकेत दे दिया है और किलर के रोल को "सास्वत चटर्जी" ने अनोखे तरीके से निभाकर छोटे से रोल में आकर्षण का केंद्र बनने में सफलता पायी है , और भी  कई कलाकारों ने  भी बढ़िया काम किया है |
 कहानी एवं पटकथा(script and screenplay)  -- सुजोय घोष की इस महिला प्रधान कहानी में हम बंधने को मजबूर हो जाते हैं और कोलकाता की पृष्टभूमि पे लिखी इस कहानी में एक महिला की बेचैनी और ताकत  को बखूबी दिखाया गया है |
बात अगर पटकथा(screenplay) की कि जाये तो शुरुआत के सीन में थोड़ी कमज़ोर थी जिसमे लगता है कि विद्या अचानक बिना कहीं कुछ भी पता किये बगैर ही पुलिस के पास क्यों चली जाती हैं? लेकिन बाकी फिल्म में पटकथा ही रीढ़ कि हड्डी साबित होती है और बांधे रखती है और एक पल के लिए पलक झपकाने का  मौका नहीं देती ,,,फिल्म कि रफ्तार सबसे बड़ी खूबी है |
निर्देशन(direction) -- सुजोय घोष की सराहनीय कोशिश और अपने लीग से पूरी तरह हटकर बेहतरीन फिल्म बनाने में सफल ,,,अल्लादीन,होम डेलिवरी जैसी कॉमेडी फिल्म बनाने के बाद थ्रिलर के तरफ रूख करना अमूमन काफी मुश्किल होता है |
गीत,संगीत,छायाकं(song,music,,cinematography)  -- उषा उथप के शुरूआती गाने ने कोलकाता को बेहतरीन तरीके से परिभाषित किया है ,,तथा अमिताभ बचन ने भी रबिन्द्रनाथ टैगोर के कविता एकला चलो को भावुकता के साथ गाया है | विशाल शेखर ने ठीक ठाक संगीत दिया है ,,फिल्म का बैक्ग्राउन्द स्कोर भी कई जगहों पे होने का एहसास करता  है तथा दुर्गापूजा के जुलुस में विशेषकर  दमदार |
सेतु ने ठीक ठाक तरीके से कोलकाता को अपने कैमरे में कैद किया है |
  पूरी पहलु पे नज़र दौडाई जाये तो एक ऐसी फिल्म जिसमे कहानी उसकी "रीढ़" है तो अभिनय उसका "ह्रदय"....... .....

Saturday, March 3, 2012

फिल्म समीक्षा

थल सेना क धावक पान सिंह तोमर के जीवन तथा उनके डकैत बनने की सफ़र की गाथा है इस फिल्म में |
सिनोप्सिस -कहानी शुरू होती है पान सिंह के इंटरवू से जो वो रिपोर्टर (ब्रिजेन्द्र कला ) को देते हैं और उनकी बीती बातें फिल्म के रूप में हमारे सामने प्रस्तुत होती है ...सेना में शामिल होने के बाद पान सिंह खाने के आहार में हो रही कमी के कारण अपने साथियों के कहने पर स्पोर्ट्स में शामिल होना चाहते  है जहां उन्हें असीमित भोजन मिल सके और उनके दौड़ने की प्रतिभा से प्रभावित होकर सेनिअर्स  उन्हें स्पोर्ट्स में ले लेते हैं और वो जल्द ही राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय विजेता बन जाता है पर वही एक तरफ उसके गाँव में उसके अपने रिश्तेदार उसके ज़मीन हड़प रहे होते हैं ,,पान सिंह इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करता है पर पुलिस उसके और उसके मेडल की तौहीन कर उसे शिकायत दर्ज किये बिना वहाँ से भगा देता है,,, कलेक्टर भी उनके झगडे में नहीं पड़ना चाहता ,,,, आर्मी की नौकरी के कारण किसी पचड़े से दूर रहना चाहता है तभी उसकी सहनशीलता की हद्द टूटती है जब उसके बेटे को उसके रिश्तेदार बुरी तरह मारते हैं और उसकी माँ को भी जान से मार डालते हैं ...............वही से शुरू होता है पान सिंह तोमर के बाघी बनने का सफरनामा और गाँव छोड़ बीहड़ में बागी बन उनसे बदला लेता है और सरकारी तंत्र का दुश्मन बन बैठता है |

समीक्षा -- ,,"तिग्मांशु धुलिया" ने खुद को वर्तमान समय के बहतरीन निर्देशकों की कतार में ला खड़ा किया है उन्होंने अपने पिछली फिल्म साहेब बीवी  ....और हासिल के काम को और भी निखारा है ,, ,सिनेमैतोग्रफेर "असीम मिश्र" ने बखूबी इसे कैमरे में कैद कर किया है,संगीतकार "अभिषेक राय" को कुछ ख़ास करने को मिला नहीं  पर उनके पृष्ठभूमिक संगीतो ने परिस्तिथि को भावविभोर करने का काम किया है ,पृष्ठभूमिक स्कोर ने फिल्म के दृश्यों को बाँध कर रखा है |
अभिनय -पान सिंह तोमर को  "इरफ़ान खान" ने किया नहीं "जिया" है (अमीट छाप छोड़ी है ) ,"माहि गिल" का पान सिंह  की पत्नी की भूमिका में सशक्त अभिनय ,,अन्य साथी कलाकार में ब्रिजेन्द्र कला (रिपोर्टर),विपिन शर्मा (मेजर मसंद ) तथा राजेंद्र गुप्ता का काम सराहनीय है |
पटकथा (script)-बात अगर स्क्रीनप्ले की की जाये तो संजय चौहान और तिग्मांशु धुलिया ने काफी सहजता से इसे प्रस्तुत करने में कोई क़सर नहीं छोड़ी है परन्तु हॉल से निकलते समय दर्शको के आँखों में और भी पानी (आंसू ) भरा जा सकता था जिसकी कमी थी |

कूल मिलाकर पूरी टीम का यथार्थवादी(realistic) अप्रोच |
-----------------------------************************------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
ये रिव्यू मैंने किसी से पैसे लेकर नहीं लिखी है,, जैसा की ज्यादातर भारतीय समीक्षक करते हैं(पैसा लो स्टार दो)|
 
और ये अनुरोध भी मैं किसी से पैसे लेकर नहीं कर रहा हूँ की अगर आप सही मायने में हिंदी सिनेमा को ग्लोबली पहचान दिलाना चाहते हैं और तो जाइये और सीट बुक कराइए अन्यथा ...........................................
apart from review its time for your view about review......thanks ba bye

Wednesday, February 29, 2012

ज़रूर राहुल की ही होगी ...........................

यूँ तो एक इंसान की डायरी उसके दिल के सबसे करीब होती है,जिसमे उसके दिल की संवेदनाये व्यतीत होती है |
पर एक और है ...............एक और है जो ये सोचती है की वो भी मेरे उतना ही करीब है जितना की ये डायरी ,मानो दोनों में होड़ लगी रहती है की मैं ज्यादा करीब, तो मैं ज्यादा करीब .....पर दिल्ली आने के बाद इस रेस में डायरी ही जीती हुई प्रतीत होती है |

घर पर ये सिर्फ मेरा और सिर्फ मेरा हुआ करता था पर यहाँ ? इमानदारी से कहूं तो लाख कोशिश करने के बाद भी कभी मेरी हाजरी में तो कभी मेरी गैरहाजरी में ......मेरी ही ज़िन्दगी की तरह कोई न कोई इसे छेड़ जाता है |
मेरी  ही तरह ये भी कभी मेरे बेड पे तो कभी बेड के नीचे तो कभी कमरे के किसी कोने में आलस रुपी कम्बल लपेट कर लेटी रहती है |
दिल्ली आ के हम दोनों को जैसे पंख लग गयें हों ....मैं यहाँ दिन-रात घूमता रहता हूँ ....वो मुझसे थोडा पीछे है रात को नहीं घुमती पर दिन में ? दिन में रोके नहीं रूकती .........कभी मैं तो कभी कोई और इसे घुमाता रहता है |
अंग्रेजी में कहूं तो हममे एक बात कॉमन है ......हम दोनों ही बिना कारण सफाई, से दूर रहते हैं ......वो साफ़ नहीं रहती तो मैं नहीं रह पाता और मुझे नहीं रहना होता तो उसे नहीं कर पाता | मानो ऐसा लग रहा हो  जैसे उसकी रेस डायरी से नहीं मुझसे है |
आज वो पोर्टेबल भले ही हो गयी हो कोई भी कहीं भी ले जाये चली जाएगी पर है बिलकुल मेरे ही जैसी ........कोई अनजान छु भी ले तो बूरा मान जाएगी |
दिल्ली आकर हुम दोनो पे प्रेसर बढ़ गया है वहाँ वो खाली रहती थी तो मैं व्यस्त .....आज वो भरी रहती है सहमी रहती है मानो कहती रहती है ....अब बस,अब नहीं ................बिलकुल मेरी ही तरह की अब बस ,अब बस ,अब नहीं (बहुत हुई बेगारी)  |
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते हैं की तुम खुद जैसे रहते हो इसे भी उसी तरह रखते हो ,,तो मैं कहता हूँ की क्या कोई अपने परछाई से भी जुदा रह पाया है ???
और अगर कहीं मैं उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से उसे बदलना या संवारना चाहूँगा तो शायद उसे अगले दिन खुद भी नही पहचान पाऊँगा |
गौर से देखने पर तो हमारा प्रतिबिम्भ भी आकेली रात में हमे डराता है.... पर इससे डर हर रात को इसी बात का होता है की कहीं ये खाली होगी तो मेरा कल क्या होगा??
ये गन्दी होगी तो मैं भी ,,,मैं साफ़ रहूँ तो समझ लेना की ज़रूर ये साफ़ होगी | पर एक बात तो निश्चित  है की इसे देखते ही आप समझ जायेंगे की ये मेरी ही वार्डरोब  है |
अंग्रेज़ी में कहने में बड़ा अच्छा लगता है पर अब तो ये कहने को ही वार्डरोब है|  छे फूट से छोटी होकर अब एक छोटी सी बैग के रूप में आ चुकी है बिलकुल मेरी तरह घर से एक रूम में समां चुकी है |
शायद कभी-कभी तो ओ उसके साथ हद  कर देता हूँ ढेर सारे गंदे कपडे उसमे ठूस देता हूँ और फिर कुछ दिनों के बाद कुछ न मिलने पर उन्ही गंदो में से कोई कम गन्दा चूज कर के यूज़ कर लेता हूँ |
मुझे ये कहने में कोई ऐतराज़ नहीं की मेरा वार्डरोब मेरा बैग ही है और मेरा बैग ही मेरा वार्डरोब है और ये मुझसे बिलकुल भी जुदा नहीं है |
इसका नाम बाज़ीगर है क्यूंकि डायरी से लगी रेस में ये हार कर भी जीत गयी है ............डायरी के बिना तो मैं "अकेला" हो जाऊँगा पर इसके बिना ? इसके बिना तो मैं "अकेला" भी नहीं रह पाऊँगा |

ज़रूर राहुल की ही होगी ...........................



घर पर ये सिर्फ मेरा और सिर्फ मेरा हुआ करता था पर यहाँ ? इमानदारी से कहूं तो लाख कोशिश करने के बाद भी कभी मेरी हाजरी में तो कभी मेरी गैरहाजरी में ......मेरी ही ज़िन्दगी की तरह कोई न कोई इसे छेड़ जाता है |
मेरी  ही तरह ये भी कभी मेरे बेड पे तो कभी बेड के नीचे तो कभी कमरे के किसी कोने में आलस रुपी कम्बल लपेट कर लेटी रहती है |
दिल्ली आ के हम दोनों को जैसे पंख लग गयें हों ....मैं यहाँ दिन-रात घूमता रहता हूँ ....वो मुझसे थोडा पीछे है रात को नहीं घुमती पर दिन में ? दिन में रोके नहीं रूकती .........कभी मैं तो कभी कोई और इसे घुमाता रहता है |
अंग्रेजी में कहूं तो हममे एक बात कॉमन है ......हम दोनों ही बिना कारण सफाई, से दूर रहते हैं ......वो साफ़ नहीं रहती तो मैं नहीं रह पाता और मुझे नहीं रहना होता तो उसे नहीं कर पाता | मानो ऐसा लग रहा हो  जैसे उसकी रेस डायरी से नहीं मुझसे है |
दिल्ली आकर हुम दोनो पे प्रेसर बढ़ गया है वहाँ वो खाली रहती थी तो मैं व्यस्त .....आज वो भरी रहती है सहमी रहती है मानो कहती रहती है ....अब बस,अब नहीं ................बिलकुल मेरी ही तरह की अब बस ,अब बस ,अब नहीं (बहुत हुई बेगारी)  |
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते हैं की तुम खुद जैसे रहते हो इसे भी उसी तरह रखते हो ,,तो मैं कहता हूँ की क्या कोई अपने परछाई से भी जुदा रह पाया है ???
और अगर कहीं मैं उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से उसे बदलना या संवारना चाहूँगा तो शायद उसे अगले दिन खुद भी नही पहचान पाऊँगा |
गौर से देखने पर तो हमारा प्रतिबिम्भ भी आकेली रात में हमे डराता है.... पर इससे डर हर रात को इसी बात का होता है की कहीं ये खाली होगी तो मेरा कल क्या होगा??
ये गन्दी होगी तो मैं भी ,,,मैं साफ़ रहूँ तो समझ लेना की ज़रूर ये साफ़ होगी | पर एक बात तो निश्चित  है की इसे देखते ही आप समझ जायेंगे की ये मेरी ही वार्डरोब  है |
इसका नाम बाज़ीगर है क्यूंकि डायरी से लगी रेस में ये हार कर भी जीत गयी है ............डायरी के बिना तो मैं "अकेला" हो जाऊँगा पर इसके बिना ? इसके बिना तो मैं "अकेला" भी नहीं रह पाऊँगा |