Wednesday, February 29, 2012

ज़रूर राहुल की ही होगी ...........................

यूँ तो एक इंसान की डायरी उसके दिल के सबसे करीब होती है,जिसमे उसके दिल की संवेदनाये व्यतीत होती है |
पर एक और है ...............एक और है जो ये सोचती है की वो भी मेरे उतना ही करीब है जितना की ये डायरी ,मानो दोनों में होड़ लगी रहती है की मैं ज्यादा करीब, तो मैं ज्यादा करीब .....पर दिल्ली आने के बाद इस रेस में डायरी ही जीती हुई प्रतीत होती है |

घर पर ये सिर्फ मेरा और सिर्फ मेरा हुआ करता था पर यहाँ ? इमानदारी से कहूं तो लाख कोशिश करने के बाद भी कभी मेरी हाजरी में तो कभी मेरी गैरहाजरी में ......मेरी ही ज़िन्दगी की तरह कोई न कोई इसे छेड़ जाता है |
मेरी  ही तरह ये भी कभी मेरे बेड पे तो कभी बेड के नीचे तो कभी कमरे के किसी कोने में आलस रुपी कम्बल लपेट कर लेटी रहती है |
दिल्ली आ के हम दोनों को जैसे पंख लग गयें हों ....मैं यहाँ दिन-रात घूमता रहता हूँ ....वो मुझसे थोडा पीछे है रात को नहीं घुमती पर दिन में ? दिन में रोके नहीं रूकती .........कभी मैं तो कभी कोई और इसे घुमाता रहता है |
अंग्रेजी में कहूं तो हममे एक बात कॉमन है ......हम दोनों ही बिना कारण सफाई, से दूर रहते हैं ......वो साफ़ नहीं रहती तो मैं नहीं रह पाता और मुझे नहीं रहना होता तो उसे नहीं कर पाता | मानो ऐसा लग रहा हो  जैसे उसकी रेस डायरी से नहीं मुझसे है |
आज वो पोर्टेबल भले ही हो गयी हो कोई भी कहीं भी ले जाये चली जाएगी पर है बिलकुल मेरे ही जैसी ........कोई अनजान छु भी ले तो बूरा मान जाएगी |
दिल्ली आकर हुम दोनो पे प्रेसर बढ़ गया है वहाँ वो खाली रहती थी तो मैं व्यस्त .....आज वो भरी रहती है सहमी रहती है मानो कहती रहती है ....अब बस,अब नहीं ................बिलकुल मेरी ही तरह की अब बस ,अब बस ,अब नहीं (बहुत हुई बेगारी)  |
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते हैं की तुम खुद जैसे रहते हो इसे भी उसी तरह रखते हो ,,तो मैं कहता हूँ की क्या कोई अपने परछाई से भी जुदा रह पाया है ???
और अगर कहीं मैं उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से उसे बदलना या संवारना चाहूँगा तो शायद उसे अगले दिन खुद भी नही पहचान पाऊँगा |
गौर से देखने पर तो हमारा प्रतिबिम्भ भी आकेली रात में हमे डराता है.... पर इससे डर हर रात को इसी बात का होता है की कहीं ये खाली होगी तो मेरा कल क्या होगा??
ये गन्दी होगी तो मैं भी ,,,मैं साफ़ रहूँ तो समझ लेना की ज़रूर ये साफ़ होगी | पर एक बात तो निश्चित  है की इसे देखते ही आप समझ जायेंगे की ये मेरी ही वार्डरोब  है |
अंग्रेज़ी में कहने में बड़ा अच्छा लगता है पर अब तो ये कहने को ही वार्डरोब है|  छे फूट से छोटी होकर अब एक छोटी सी बैग के रूप में आ चुकी है बिलकुल मेरी तरह घर से एक रूम में समां चुकी है |
शायद कभी-कभी तो ओ उसके साथ हद  कर देता हूँ ढेर सारे गंदे कपडे उसमे ठूस देता हूँ और फिर कुछ दिनों के बाद कुछ न मिलने पर उन्ही गंदो में से कोई कम गन्दा चूज कर के यूज़ कर लेता हूँ |
मुझे ये कहने में कोई ऐतराज़ नहीं की मेरा वार्डरोब मेरा बैग ही है और मेरा बैग ही मेरा वार्डरोब है और ये मुझसे बिलकुल भी जुदा नहीं है |
इसका नाम बाज़ीगर है क्यूंकि डायरी से लगी रेस में ये हार कर भी जीत गयी है ............डायरी के बिना तो मैं "अकेला" हो जाऊँगा पर इसके बिना ? इसके बिना तो मैं "अकेला" भी नहीं रह पाऊँगा |

ज़रूर राहुल की ही होगी ...........................

घर पर ये सिर्फ मेरा और सिर्फ मेरा हुआ करता था पर यहाँ ? इमानदारी से कहूं तो लाख कोशिश करने के बाद भी कभी मेरी हाजरी में तो कभी मेरी गैरहाजरी में ......मेरी ही ज़िन्दगी की तरह कोई न कोई इसे छेड़ जाता है |
मेरी  ही तरह ये भी कभी मेरे बेड पे तो कभी बेड के नीचे तो कभी कमरे के किसी कोने में आलस रुपी कम्बल लपेट कर लेटी रहती है |
दिल्ली आ के हम दोनों को जैसे पंख लग गयें हों ....मैं यहाँ दिन-रात घूमता रहता हूँ ....वो मुझसे थोडा पीछे है रात को नहीं घुमती पर दिन में ? दिन में रोके नहीं रूकती .........कभी मैं तो कभी कोई और इसे घुमाता रहता है |
अंग्रेजी में कहूं तो हममे एक बात कॉमन है ......हम दोनों ही बिना कारण सफाई, से दूर रहते हैं ......वो साफ़ नहीं रहती तो मैं नहीं रह पाता और मुझे नहीं रहना होता तो उसे नहीं कर पाता | मानो ऐसा लग रहा हो  जैसे उसकी रेस डायरी से नहीं मुझसे है |
दिल्ली आकर हुम दोनो पे प्रेसर बढ़ गया है वहाँ वो खाली रहती थी तो मैं व्यस्त .....आज वो भरी रहती है सहमी रहती है मानो कहती रहती है ....अब बस,अब नहीं ................बिलकुल मेरी ही तरह की अब बस ,अब बस ,अब नहीं (बहुत हुई बेगारी)  |
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते हैं की तुम खुद जैसे रहते हो इसे भी उसी तरह रखते हो ,,तो मैं कहता हूँ की क्या कोई अपने परछाई से भी जुदा रह पाया है ???
और अगर कहीं मैं उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से उसे बदलना या संवारना चाहूँगा तो शायद उसे अगले दिन खुद भी नही पहचान पाऊँगा |
गौर से देखने पर तो हमारा प्रतिबिम्भ भी आकेली रात में हमे डराता है.... पर इससे डर हर रात को इसी बात का होता है की कहीं ये खाली होगी तो मेरा कल क्या होगा??
ये गन्दी होगी तो मैं भी ,,,मैं साफ़ रहूँ तो समझ लेना की ज़रूर ये साफ़ होगी | पर एक बात तो निश्चित  है की इसे देखते ही आप समझ जायेंगे की ये मेरी ही वार्डरोब  है |
इसका नाम बाज़ीगर है क्यूंकि डायरी से लगी रेस में ये हार कर भी जीत गयी है ............डायरी के बिना तो मैं "अकेला" हो जाऊँगा पर इसके बिना ? इसके बिना तो मैं "अकेला" भी नहीं रह पाऊँगा |

Thursday, February 23, 2012

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है की जैसे उसको बनाया गया है मेरे लिए ..................

वो अक्सर उदास रहती है सोच में डूबी रहती, कभी-कभी तो मुझे उसपे तरस भी आता है की बेचारी किसके चक्कर में पड़ गयी, तरस खाकर कभी-कभी मैं उसपे दया करने उसके पास भी चला जाता हूँ | फिर क्या? क्षण भर के लिए वो खिल उठती है फिर पूरा दिन बोरियत के बोरी में बंद होकर बीताती है |
कहने को तो वो खुद में मुझको...  मुझे दिखाती  है| और खुद को उसमे देखने में मैं "इतना" मशगूल हो जाता हूँ, की उसे देखना ही भूल जाता हूँ, मेरे इसी व्यवहार के कारण वो मुझे स्वार्थी कह जाती है |
चाह  तो उसकी भी है की कभी मैं उसपे हाथ फेरु या उसे सहला दूं पर वो बेजुबान संकोच करती है और सोचती है की इसे मैं कैसे सलाह दूं |
                                                                             घर से मेरे निकलने के बाद और पहुँचने के पहले तक तन्हाई में डर-डर कर वो हर दिन हर पल  बीताती है फिर भी रात में जब भी मैं चाहूँ खुद में मुझको दिखाती है |
कभी-कभी ख़ामोशी से ही सही पर मुझे डराती ज़रूर है की कहीं मैंने उसका ख्याल नहीं रखा तो वो रूठ कर टूट जाएगी और फिर मेरी सूरत किसी को दिखलाने लायक नहीं रह जाएगी |
ये तो वो भी जानती है की डर ही एक मात्र है जो मुझे और उसे जोड़े हुए है इसी का वो  लाभ उठा कर बखूबी इतराती है |
चाहे जो भी हो थकान में आराम में , ख़ुशी में ग़म में, कहीं जाते वक़्त कहीं से आते वक़्त ,आते-जाते...मैं कैसा हूँ  इसका हाल वही तो सुनाती है |
कहने को तो हम इसे एक शीशे का टुकड़ा भी कह सकते हैं पर चांदी के एक परत मात्र लग जाने से इसके मायने बदल जाते हैं,,, शीशे के  टुकड़े में इतनी औकात कहाँ जो  हमें हमारी औकात बता पाए.....ये तो ये है जो इतनी औकात जुटा पाती है |
यही है मेरे और सिर्फ मेरे "आईने" की आत्मकथा .......आपसे और उससे ये वादा करता हूँ की इस सन्डे उसे कोमल कपड़े से ज़रूर साफ़ करूंगा | 

आपका "न याद किये जाने वाला साथी"
 राहुल "तिवारी" के दिल से...................

Tuesday, February 21, 2012

सोशल मीडिया पे नकेल!!!

हर समस्या का समाधान विरोधाभाषी तरीके से ही नहीं होता, ये किसी भी समस्या को सुलझाने का आखिरी तरीका होता है।
उसी तरह जैसे पिछले दिनों सोशल नेटवर्किंग साईट पर हो रहे आपत्तिजनक पोस्टिंग्स के खिलाफ केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने इन पर नाराज़गी जताई थी तथा विनय राय नामक समाचार संपादक के द्वारा दाखिल की गयी याचिका पे सुनवाई करते हुए कोर्ट ने  फेसबुक  तथा गूगल को अपनेअपने  साईट से इन पोस्टिंग्स को हटाने का निर्देश दिया ।अब सरकार इन सब के मद्देनज़र सोशल  मीडिया पर नकेल कसने के लिए सेंसर व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है ।
                                                                                                     पर सवाल ये है की आज जहां इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है वहीँ एक ऐसी मीडिया जो सीधे लोगो से लोगो के बीच संवाद करती है और जिसने अरब में सत्ता परिवर्तन की क्रांति से लेकर संयुक्त राष्ट्र की वाल स्ट्रीट से होते हुए भारत के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन तक लोगो की आवाज़ बन कर काम किया , उसे चाँद कारणों से जंजीरों में जकड़ना जल्दबाजी  नहीं होगी ?
सेंसरशिप ही इस पूरे मसले का समाधान या गारंटी होता तो  1978 में आई फिल्म "किस्सा कुर्सी का",2007 में "परजानिया" और 2011 में "आरक्षण" जैसी फिल्मो के सेंसर बोर्ड से पास हो जाने के बाद भी केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा प्रदर्शन से न रोका गया होता |
हमारे देश में साइबर कानून जैसी व्यवस्था है जिसे सरकार चाहे तो मज़बूत कर या उसमे ज़रूरी सुधार कर मौजूदा साधन से ही उन लोगो खिलाफ उचित कार्यवाई कर सकती है जिन्हें अपने देश के प्रतिनिधित्वकर्ता (प्रधानमन्त्री) की भी गरिमा का ख्याल नहीं है|
ज़रूरी नहीं की हर बात में सरकार ये साबित करे की वो सरकार है ,ज़रुरत है  उन्हें अपने मौजूदा कानून व्यवस्था में ही कुछ सकारात्मक पहल करने की और हमे, लोकतंत्र की सही परिभाषा समझने की | माना की हम आज़ाद हैं ,हमे अधिकार है अपनी बात कहने की, अभिव्यक्त करने की परन्तु उसकी भी एक सीमा हैं |