Thursday, February 23, 2012

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है की जैसे उसको बनाया गया है मेरे लिए ..................

वो अक्सर उदास रहती है सोच में डूबी रहती, कभी-कभी तो मुझे उसपे तरस भी आता है की बेचारी किसके चक्कर में पड़ गयी, तरस खाकर कभी-कभी मैं उसपे दया करने उसके पास भी चला जाता हूँ | फिर क्या? क्षण भर के लिए वो खिल उठती है फिर पूरा दिन बोरियत के बोरी में बंद होकर बीताती है |
कहने को तो वो खुद में मुझको...  मुझे दिखाती  है| और खुद को उसमे देखने में मैं "इतना" मशगूल हो जाता हूँ, की उसे देखना ही भूल जाता हूँ, मेरे इसी व्यवहार के कारण वो मुझे स्वार्थी कह जाती है |
चाह  तो उसकी भी है की कभी मैं उसपे हाथ फेरु या उसे सहला दूं पर वो बेजुबान संकोच करती है और सोचती है की इसे मैं कैसे सलाह दूं |
                                                                             घर से मेरे निकलने के बाद और पहुँचने के पहले तक तन्हाई में डर-डर कर वो हर दिन हर पल  बीताती है फिर भी रात में जब भी मैं चाहूँ खुद में मुझको दिखाती है |
कभी-कभी ख़ामोशी से ही सही पर मुझे डराती ज़रूर है की कहीं मैंने उसका ख्याल नहीं रखा तो वो रूठ कर टूट जाएगी और फिर मेरी सूरत किसी को दिखलाने लायक नहीं रह जाएगी |
ये तो वो भी जानती है की डर ही एक मात्र है जो मुझे और उसे जोड़े हुए है इसी का वो  लाभ उठा कर बखूबी इतराती है |
चाहे जो भी हो थकान में आराम में , ख़ुशी में ग़म में, कहीं जाते वक़्त कहीं से आते वक़्त ,आते-जाते...मैं कैसा हूँ  इसका हाल वही तो सुनाती है |
कहने को तो हम इसे एक शीशे का टुकड़ा भी कह सकते हैं पर चांदी के एक परत मात्र लग जाने से इसके मायने बदल जाते हैं,,, शीशे के  टुकड़े में इतनी औकात कहाँ जो  हमें हमारी औकात बता पाए.....ये तो ये है जो इतनी औकात जुटा पाती है |
यही है मेरे और सिर्फ मेरे "आईने" की आत्मकथा .......आपसे और उससे ये वादा करता हूँ की इस सन्डे उसे कोमल कपड़े से ज़रूर साफ़ करूंगा | 


आपका "न याद किये जाने वाला साथी"
 राहुल "तिवारी" के दिल से...................

1 comment:

  1. आपकी कल्पनात्मकता का क्या कह्ना?

    ReplyDelete