हिन्दू धर्म में जब कोई आदमी मरता है, तो उसके दसवे दिन पूजा पाठ से जुड़ी कुछ क्रियाएं होती हैं। और उन क्रियाओं में एक ये होता है, जिसमे लकड़ी के पीढ़े पर आंटे से कुछ बनाया जाता है और अगले दिन सुबह ,घर के लोग उसे उठा कर देखते हैं । और तब सबको पता लगता है की मरने वाले का जनम आज किस प्राणी के रूप में हुआ है ! मैंने देखा नहीं पर ,कुछ लोग बोलते हैं की उसपर उसी आंटे से उस प्राणी का जाता है जिस जीव में उसका जनम हुआ है ।
कहते हैं की,आदमी जो पूरे दिन देखता है उन्ही में से जो एक बात उसके मन में बैठ जाती है ,वही उस रात उसके सपने में आती है।
कहते हैं की,आदमी जो पूरे दिन देखता है उन्ही में से जो एक बात उसके मन में बैठ जाती है ,वही उस रात उसके सपने में आती है।
दशको से उसी जगह खड़ी ,जली हुई ट्रक के नीचे बाबु अपनी माँ के साथ सो रहा था । घर्रर्र की आवाज़ ,आवाज़ तेज़ हो जाती है। जमीन पर कम्पन भी महसूस होती है. अब आवाज़ और कम्पन एक दुसरे को मात देते हुए बढ़ते जा रहे थे। इसी बीच माँ जोर से उठ खड़ी होती है । और अपने बेटे को लिए बाहर निकल आती है।
हडबडाकर उठते हुए बाबु अब खुद को बिस्तर पर पाता है। जान बच जाने की जानकार वो राह्त में आता है। और माँ को अपने पास न पा कर वो भागता हुआ घर के अन्दर जाता है ,अन्दर जा कर देखता है , उसकी माँ टिफ़िन पैक कर रही थी ।
ये पहली रात थी जब माँ के पेट पर हाथ रख सोने वाले एकलौते बेटे को उसके माँ बाप ने उसे खुद से अलग कर ,दुसरे कमरे में सुला दिया था । ये बात उसे सुबह पता लगता है और वो सोच में डूब जाता है की आखिरी क्या वजह रही की उसे आज लगा कर दिया गया। वो माँ के पास रसोई में जा कर खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर में दौड़ता हुआ अपने कमरे में आकर सिसकता हुआ रोना शुरू कर देता है।
शायद ये उसके बढती उम्र के कारण उठाया गया कदम था ,पर इस बात से उसे क्या। और उम्र भी क्या ? उतनी ही जितने में कोई बच्चा या तो अपने मुह में हाथ डालने का आदि होता है या पैंट में !
उस दिन बाबु दिल पर चट्टान बांधे ,भारी दिल से वो स्कूल जाता है।
बाकि दिनों के उलट वो चुप चाप घर आता है और किसी जंग से लौटकर आये हुए की तरह व्यवहार न करते हुए। जूता सलीके से अपने जगह पर खोलता है और अपने कमरे में चला जाता है । उसके बदले व्यवहार से किसी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं था ,उसकी माँ तो बल्कि खुश ही थी की भले ही शांत है। पर उस शांति के अन्दर का अंदाजा किसी को नहीं था।
हर शाम की भाति आज भी बाबु खेलने जाता है और शाम को लौटकर आने के बाद जल्द ही सो जाता है। माँ खाना खाने को उसे उठाने आती है और कहती है, किताब का मुह देखे कितना दिन हो गया ? कम से कम पापा के आने तक तो खोल लो किताब। कहते हुए खाना उसके सामने बिस्तर पर रख देती है । पर वो उनकी बातों पर ध्यान दिए बिना ,आधे नींद में खाते खाते सोने ही वाला होता है की ,स्कूटर की आवाज़ सुनाई देती है और वो अचानक से फुर्तीला होकर किताब निकाल लेता है ।

उसे पढता देख माँ उसे दूध पीने अपने कमरे में बुला लेती है, जिस वक़्त टीवी पर लगान फिल्म आ रही थी। हाथ में दूध का ग्लास लिए वो फिल्म देखने बैठ जाता है माँ बाप उसे फिल्म देखने की छुट तब तक दिए हुए थे जब तक पापा ने खाना नहीं खाया था। फिल्म क्लाइमेक्स तक पहुचता है और क्रिकेट मैच शुरू होता है और माँ कहती है की अब जाओ ,चलो सो जाओ। सवेरे स्कूल जाना होगा। अभी रुको ! वो बोलता है ,माँ फिर बोलती है जाओ , सवेरे बता देंगे कौन जीता कौन हारा।फिर जब वो नहीं हिलता तो पापा आँख दिखाते हैं ।
माँ की बातों को सोच हँसता और पापा पर गुस्साता हुआ, वहां से अपने कमरे में चला जाता है।
वो पिछले रात के बाद से माँ के प्रति कुछ ज्यादी ही असुरक्षा की भावना पालने लगा था ,या खुद ही इस तरह ही भावनाए पैदा होने लगी थी उसके अन्दर !
ऐसा नहीं था की उसकी माँ उससे प्यार नहीं करती थी, हमारे यहाँ ज़्यादातर माँओं का अपने बच्चे के प्रति प्यार दुलार फिल्मो और शहरो की तरह का नहीं होता है।
उनका दुलार कभी दिखाई नहीं देता है। सुनने में कठोर है पर सच यही है की ,वो तभी नज़र आता है जब बेटा कोई शारीरिक ज़ख्म लेकर आये या उसकी पीड़ा बाकियों को नज़र आये , दिल के भीतर झाँक कर दुःख दर्द समझने की फुर्सत होती नहीं है। ये शायद बिना पूर्ण विराम अल्प विराम के काम करते रहने की वजह से उपजे हुए झल्लाहट की वजह से होता है।
मोहल्ले में हर कोई जानता है की ,एक बार तो बाबु के तबियत ख़राब होने पर ,उसने तबतक खाना नहीं खायी थी जब वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो गया था। और ठीक होने पर 3 कोस तक दंडवत देते हुए मंदिर गई थी ।

पीठ पर गेहू लिए बाबु आटा पिसाने मिल जाता है, मिलवाले के व्यस्त होने पर तौलने का काम वो खुद ही किया करता था। वो दस किलो का बटखरा तराजू पे रख कर आटा दूसरी तरफ रखने जाता है तो सामने से उसे एक महिला आती दिखाई देती है जो की अपना आटा ज़मीन में रख कर बोलती है, हाली हाली करो हमको भी तउलना है।
वजन कर के बाबु दाहिने तरफ चढ़े बटखरे को उतार देता है और तड़ाक से दाहिने तरफ का पल्ला उस औरत के पैरो के ऊपर गिरता है।
वजन कर के बाबु दाहिने तरफ चढ़े बटखरे को उतार देता है और तड़ाक से दाहिने तरफ का पल्ला उस औरत के पैरो के ऊपर गिरता है।
गुस्से में तिलमिलाए वो औरत बाबु को मारने के लिए हाथ उठाती ही है कि… बाबु की नींद थप्पड़ से बचते हुए टूट जाती है। वो उठ कर बैठ जाता है। बैठते हुए वो थप्पड़ से बचने का शुक्र नहीं मना रहा था बल्कि जो बात उसे खाए जा रही थी वो ये थी की, वो औरत उसकी अपनी माँ थी जो इस सपने में माँ नहीं थी।
वो मन ही मन प्रार्थना करता है की कभी उसे ये सपना दुबारा न दिखे। … भोर का समय था बाकी लोग सो ही रहे थे। बाबु की आजी भी उसी कमरे में सोती थी, जिससे बाबु को डर था की उसके रोने की आवाज़ उन्हें सुनाई न दे । इसीलिए वो हिचकियाँ लेता हुआ ऊपर के दांतों से निचले होंठ को दबा कर रोते हुए सर बिस्तर में गाड़ कर सो जाता है ।
उसके दिमाग में ये सपना इस तरह बैठ जाता है की वो चाह कर भी सो नहीं पाता और। लगातार यही सोचता है की सच में कहीं मेरी माँ अगले जनम में कहीं दुसरे की माँ तो नहीं बन जाएगी ! या कहीं उसकी माँ अगले जनम में मरने के बाद उसकी माँ नहीं बनी तो !

वो लगातार रोये जा रहा था और अंततः सुबह होने पर वो ये बात अपनी आजी से ये बात पूछ बैठता है की,, "आजी, मरे के बाद मम्मी हमरे मम्मी बनी की दूसर के"। ये बात सुनते ही उसकी आजी बोल पड़ती है। दरअसल आजी को ये समझ नहीं आता की ये क्या और किस तरह का सवाल है, और इसका क्या जवाब हो सकता है। इसीलिए वो हाँ में हां मिला देती हैं। फिर बाबु आजी को कहता है की, हमको डर लग रहा है ।
पर आजी सोचने लगती हैं की मरने वारने की बाते करना बच्चो के लिए सामान्य नहीं है। सुबह होते ही आजी ये बात माँ को बताती हैं की … बाबु के नज़र लागल बा ! उधर माँ भी हाँ में हाँ मिलाते हुए कहती है की हाँ भोज में जा के सब हुआ है।
होता यूँ है की दो दिनों पहले पड़ोस के एक घर में दसवां (मरने के बाद का दसवा दिन) था और बाबु वहीँ भोज खाने गया था। और दस दिनों पहले दो अगल बगल सटे घरो की महिलायों की मौत एक ही दर्दनाक दुर्घटना में हो जाती है।
N.H -75 पे मैं रोड से मुश्किल से 15 फीट बायीं और कहार जाती के लोगो का घर एक कतार में था ,और शाम के समय एक 10 चक्के वाले ट्रक ने इस तरह से अपनी गाडी घुसाई की सामने के कमरे में मौजूद दोनों घरो की औरतो को पिस गया।
उन में से भी एक औरत का बच्चा छोटा था, रो रो कर उसकी हालत बेहोशी तक चली गई थी । रह रह कर वो बेहोश हो जाता । बाबु की माँ ने उसे(बिक्की) को उस रात बाबु के साथ अपने पास ही सुलाया था ।
दोनों सास बहु मिल कर बाबु को उठते ही चूल्हे के पास बुलाती हैं। लाल मिर्च और काली मिर्च मिला कर हाथ में लिए आजी , उसके चारो तरफ घुमाते हुए आग में डाल कर औछती हैं। अब वो स्कूल जाने को होता है ,पर मन सवालों के जवाब खोजता हुआ शरीर को किसी तरह साथ में लिए निकल पड़ता है।
स्कूल में भी आज कुछ ऐसा ही होता है की लोग समझ जाए की इसके साथ कोई न कोई परेशानी है ! प्रार्थना चल रही थी ,और नीचे प्रार्थना छोड़ वो अपने क्लास में अकेला बैठा हुआ था।
इसी बीच इंस्पेक्शन में चल रहे स्कूल टीचर ने उसे जन गन मन के दौरान सर झुक सोता देख लिया।
मास्टर जन गन मन तक दरवाजे पर खड़ा रहा और ख़त्म होते ही उसने बाबु को धर दबोचा । लगा जैसे उसने प्रार्थना नहीं कहीं गोली छोड़ कर बैठ गया हो। बात जन गन मन की थी । तो मास्टर ने घर पर शिकायतनामा भेज दिया ,तब क्या था। घर पर शिकायत पहुचना और बेटी भाग जाने दोनों में लगभग घर वाले एक से ही रियेक्ट करते हैं।
माँ बात करने लगी की,,खानदान के नाम बुडा रहा है ,दादी कहती है कोई सुनेगा तो का कहेगा की फलनवा के लड़का का शिकायत आया है स्कूल से।
इसी तरह की बातों के बीच वो शाम होते ही वो छुप छुपा के खेलने जाता है।मैदान पर पहुच कर बैठ जाता है। सारे लोग बॉल खोज रहे होते हैं। अभी तक बॉल नहीं आया था । रोजाना बॉल की जिम्मेदारी अभय की होती है, और तबियत ख़राब होने की वजह से अभय खेलने नहीं आया था। तो बाकी साथी उसे बॉल लाने को कहते हैं। मन में मरने के बाद क्या होगा उसकी माँ उसकी माँ बनेगी या नहीं। ।इन तरह के तमाम सवालो को लिए वो बॉल लेने चला जाता है। और अभय के घर जा कर देखता है की अभय की माँ ,अभय का सर अपने गोद में लिए गिले कपडे की पट्टी थोप रही थी।

बाबु कोठी के पीछे खड़ा हो कर बिना सुगबुगाहट के ये सब देखता है, और सोचने लग जाता है की कहीं अभय की माँ उसकी बन गयी तो ! थोड़ी देर के लिए वो अगले जनम के कल्पना में खो जाता है। और अचानक उसे लगता है की वो ये क्या सोच रहा है,,और भागता हुआ वहां से वापस मैदान पर आ जाता है।
बाबु अपने दिमाग को खेल में व्यस्त कर उन सब बातो से ध्यान भटकाना चाहता था ,पर हो उलट रहा था। मैदान पर पहुचते ही उससे बॉल फेकने को कहा जाता है, उसने और वो बिना कुछ जवाब दिए दौड़ कर वहां से चला जाता है।
हर आती जाती औरत को वो अपनी माँ के रूप में कल्पना कर वो डरता जा रहा था ,उसके दिमाग ये बातें घंटे की तरह बजने लगती हैं ,उस ऐसा लगता है जैसे अब और ऐसा हुआ तो उसका सर फट जाएगा। बाँध के किनारे पहुच कर वो जोर जोर से चिल्लाता है ।
वो किसी भी सूरत में ये स्वीकारने को तैयार नहीं था की, अगले जनम में उसकी माँ दुसरे किसी की माँ बन जाएगी और ये दूसरी किसी औरत का बेटा। बाबु अपने दो उंगलियाँ पहली और दूसरी निकाल कर शगुन करने लगता है की पहली मतलब बनेगी और दूसरी मतलब नहीं। ये वो हमेशा से जब भी दुविधा में होता था करता था।

आँख बंद कर वो एक ऊँगली पकड़ता है । और उसके तुरंत बाद गुस्से में लाल हो कर वो दुबारा ऐसा करता है जिससे की उसके मानसिक पीड़ा और बढ़ जाती है।
किसी तरह देर शाम घर पहुच कर वो कमरे में बैठ जाता है ,थोड़ी देर में आजी के आने पर वो अपना हाथ आगे बाधा कर उन्हें ऊँगली पकड़ने को कहता है। वो एक बार तो ऐसा कर देती हैं पर ,फिर से बाबु द्वारा ये पूछने पर की माँ क्या अगले जनम में दुसरे की माँ बन जाएगी !आजी उसे डांट देती है की, सूत चुप चाप। फिर वो देर रात तक लेटे लेते ,खुली आँखों से सामने की दिवार पर टंगे अपने दादा की तस्वीर को निहारता हुआ सो जाता ।
अब घर में बात चलने लगती है की वहीँ से कुछ हुआ है, तभी मरने जीने की बात कर रहा है। पड़ोस में अकाल मृत्यु होने के कारण इसको भूत वूत कुछ लग गया है।
बाबु कमरे में किताब के सामने बैठा ये सब सोचता है और ,सोचते सोचते, मन के सारे भड़ास को कलम के जरिये बाहर निकालता है । ये उसे कुछ देर के लिए ही सही पर सुकून का एहसास कराती है। कविताओं में वो अपने सवालों का जवाब तो नहीं पर, सवालों को बाहर उलट वो शांत महसूस करता था।
नींद और सपनो से वो थरथराने लगा था की कहीं काट न ले ,कहीं कोई सपना फिर से। … और हुआ भी वही। उस रात वो देखता है की उसकी माँ सामने दस कदम पर बैठी है,और वो उठ के जाना चाह रहा है.… वो बिस्तर से उठने को होता है पर उसका शरीर हिलता ही नहीं है,,,अपने शरीर की सारी ताक़त लगा ,अपने दोनो हाथ को ज़मीन में टिका वो उठने को होता है पर मुश्किल से आधा इंच ही ऊपर आ पाता है । ऐसा करने में बाबु का शरीर पसीने में नहा जाता है और वो, अब सामने बैठी माँ को आवाज़ लगाता है, मम्मी……मम्मी …….पूरी उर्जा से चिल्लाता है पर एक सांस लेने भर की आवाज़ ही उसके अन्दर से निकल पाती है। उसे ऐसा लगने लगता है जैसे वो अब कभी नहीं उठा पाएगा,,काफी देर के प्रयास के बाद उसका नींद टूटता है और वो जोर जोर से हांफना शुरू कर देता है। सामने बैठी माँ उसे देखती है और पूछती है की क्या हुआ ? वो सारी बातें बताता है।
ये सपना उसी साधारण सपने जैसा था जो ,लगभग लोगो को आता है ,पर अब घर वाले तमाम बारीकियों को समझ कर सारी बातों को मुआएना कर इस नतीजे पर पहुचते हैं की ,भाई ये तो भूत जांत(दबा) रहा था बाबु को !
घर वाले उसे दुर्गा माता का लॉकेट बना कर गले में डाल देते हैं ,वो भी ख़ुशी ख़ुशी ये सोच कर पहन लेता है की कुछ अच्छा ही होगा !
दिन प्रतिदिन उसके सोच की विकृति और भी भयावह होती चली जाती है और उसके स्वभाव में और भी नकारात्मकता दर्शने लगता है।
दिन प्रतिदिन उसके सोच की विकृति और भी भयावह होती चली जाती है और उसके स्वभाव में और भी नकारात्मकता दर्शने लगता है।
स्कूल जाने की बजाये अब हर दिन स्कूल के रास्ते में पड़ने वाले पहाड़ पर चढ़ता और स्कूल ख़त्म होने के समय उतर कर घर पहुच जाता। पहाड़ पर एक छोटा गुफा था। वहां शिव जी का वास होता था , और उस गुफानुमा मंदिर में न के बराबर ही लोग आते थे। क्यूंकि मदिर इसलिए था क्यूंकि वहां गुफा था । और कोई कारण नहीं था । पर एक आदमी जो वहां के पुजारी की तरह था, उससे बाबु की बात चीत होने लगी थी । उससे बाबु ने अपने मन की बात पूछी ,की बाबा मरने के बाद क्या होता है ? कहाँ किसके बेटे के रूप में जनम होता है ?
तब उसने इससे काफी सोच कर बताया था की ,मरने के बाद तुम्हे कुछ भी याद नहीं होगा ! की तुम पिछले जनम में क्या थे क्या नहीं !
वो सवाल अब इसके लिए इस तरह की परिस्तिथि खड़ा कर देती है की बाबु को अब लगता है की ,क्यूँ न मर के ही देखा जाए की अगले जनम में क्या होता है ? कौन क्या बनता है ?वो अब मरने की बातें सोचने लगा ।ये मरने के बाद की दुनिया उसे धीरे धीरे चिडचिडापन के साथ साथ रोमांच महसूस कराने लगी।
मरने के बाद का समय और ख्याल उसे उस और आकर्षित करने लगे थे । उसे ये भी जानने की इक्षा होने लगी थी की मरने के बाद ये दुनिया उसे कैसी दिखेगी ?
ज़रा सा रोमांच और ढेरो झुंझलाहट,चिडचिडापन ,गुस्सा लिए बाबु लगभग इस निष्कर्ष तक पहुच चूका था की ,अब मरने में ही भलाई है और सारे मसलो का हल भी।
इन सब में स्कूल और पढाई लिखाई कहीं छुटने लगा था ।
घर पर बाबु के किसी दोस्त के द्वारा खबर पहुचती है की ,वो तो स्कूल गया ही नहीं है पिछले कई दिनों से। उसने स्कूल के साथ साथ खेलने जाना भी छोड़ दिया था।
घर पहुचते ही सब के सब,आज उसका बाप भी घर पर ही था , उसे घूरते हुए देखते हैं। उसका बाप गुस्से से तिलमिलाए हुए इधर उधर नज़र कर के कुछ खोजता है अंत में उसे टांगी दिखाई देता है और वो उसी को लेकर बाबु पर गुस्से में दौड़ता है पीछे से माँ और आजी रोकने को दौड़ती हैं ! बाबु एक इंच भी नहीं हिलता ,जस का तस खड़ा रहता है। उसे लगता है, भले ही मर जाऊंगा। और बड़ी बड़ी खबर आएगी अखबार में "बाप ने टांगी से की छठी के छात्र की हत्या " । उसके सभी दोस्त उसकी मरने की खबर की चर्चा करेंगे ! सामने अखबार रख सब मुझे याद कर रहे होंगे ।
पर उसका बाप उसे माँ से भी ज्यादा प्यार करता था ,वो रुक जाता है। सबको उसके व्यवहार और ढीठपन से हैरत होती है। घर में चर्चा चलने लगती है की काफी दिन हो गए इसके व्यवहार का ये हाल हुए। उस दिन भूत ने भी जाता था। दुर्गा माँ का लॉकेट भी लगता है काम नहीं कर रहा। ज़रूर कोई बड़ा पिचास है !
अब सब विचार करते हैं की ,समय आ चूका है अब दाढ़ी बाबा को बुलाने का।

लातेहार के काली मंदिर वाले दाढ़ी बाबा। लाल टाटा सूमो में चलनेवाले दाढ़ी बाबा ,पूरे पलामू प्रमंडल में प्रचलित दाढ़ी बाबा ,परम ज्ञानी परम पूज्य दाढ़ी बाबा , हाँ दाढ़ी बाबा।
ऐसे वैसे बाबा नहीं थे वो , रांची के कांग्रेस संसद से ले कर बीजेपी के विधायक C.p सिंह तक उनके यहाँ जाकर उनका पैर धोते थे। कहा जाता है उन दोनों के लगातार जीतने के पीछे उनका ही आशीर्वाद है। लोग कहते हैं ,ठीक से तो याद नहीं पर मैंने भी एक बार देखा है की ,महिलाएं झुक के जब उनके पैर छुती थी तो वो एक हाथ उस महिला के सर पर रखते थे और दूसरा अपने सामान(PENIS) पर।
बाबु खुद को मरने के बाद कभी अभय की माँ के बेटे के रूप खुद को उसके बिस्तर पर सोता हुआ पाता। कभी वो अपने घर के बिलकुल पीछे वाले घर के अमन की माँ के बारे में भी ऐसी ही कल्पनाएँ करता। कभी किसी और महिला के बेटे तो कभी क्लास टीचर के बेटे ।वो घबरा जाता ,,इतना सब हो जाने पर वो खुद को पागलो सा समझने लगता और उससे निकलने के लिए ,अपने हाथ को चारो तरफ घुमा कर जोर से ज़मीन में पटकता। उतने से ना होने पर वो जोर जोर से सर हिला कर खुद इनसे बाहर करने की कोशिश करता।
वहीँ कभी किसी दुसरे प्राणी जैसे कुत्ते के बच्चे के रूप में सोच कर और भी ज्यादा डर जाता और झिल्ला कर कुछ भी करने लगता जैसे ,सर दीवाल पे पटकता। किसी तरह से इन सब से होते हुए जब अपनी माँ के बारे में सोचता तो फिर उसे रहत मिलती।
और जो बातें उसे सबसे ज्यादा सुकून देती ,वो था लिखना। उस समय वो सब भूल कर सब कुछ उतार देता था. ऐसा वॉग्ले का=इ दिनों तक करता है
उस दिन उसे स्कूल नहीं जाने दिया गया था। क्यूंकि आज दाढ़ी बाबा घर आने वाले थे। आधी दोपहरी तक जब तक वो पहुचते हैं तब तक,,,,,पूरे घर में हलचल रहती है। वेलवेट का नया आसन मंगवाया गया ,नया कुर्सी आया ,उनके नास्ते के लिए पंचमेवा।

गोबर से लिपे हुए आँगन में बैठकर वो ,वो अपना व्यवस्था शुरू करते हैं ,एक लकड़ी टेबल मांगते हैं तभी ,सब परेशान हो कर इधर उधर देखने लगते हैं। फिर बगल के दिलीप सिंह के घर से मांग के रखा जाता है।
दाढ़ी बाबा बाबु को सामने बैठा कर कई पद्दति से गुजरने के बाद ,उसे अपने दोनों हाथो से एक साथ दोनों गालो पर थप्पड़ मारते हैं। और पूछते हैं , भागेगी की नहीं ? क्या लेने आई है ? तो तुम इस बच्चे को क्यूँ नहीं छोडती ? छोड़ नहीं तो बर्बाद कर दूंगा। और थप्पड़ो की बरसात के बाद ,बाबु के पूरे शरीर पर चप्पलों से ताबड़तोड़ सेकाई करते हैं।
इस दौरान बाबु बाबा के सामने जबरदस्ती बैठाया जाता है, उसके माँ बाप दोनों तरफ से उसके दोनों हाथ पकड़ कर उसे बाबा के सामने लाते हैं। अपने पैरों को पटकता हुआ वो हाथो को जोर से झटकता है। जिसमे माँ को चोट आ जाती है। बाबु को दुख महसूस होता है पर वो और क्या करता। दोनों हाथो को पकडे पकडे माँ बाप उसे लेकर बाबा के सामने बैठते हैं। उग्र व्यवहार देख , सब कहने लगते हैं की लगते हैं की ,,लगता है समुचा निवास कर गया है।
बाबु की माँ को ये सब बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा था ,हाथ से पकड़ कर बेटे की ये दुर्गति नहीं सहन कर पा रही थी। अपने होठो से साड़ी की पल्लू दबाये वो सिसक रही थी और थोड़ी देर के बाद असहनीय होने पर वो हाथ छोड़ रोती हुई दौड़ के घर के अन्दर चली गयी। अब ये काम दाढ़ी बाबा के ड्राईवर से कराया गया।

इन तमाम सवाल जवाब के बाद ,वो अपने बैग से एक सिगरेट निकाल कर बाबु के उँगलियों में फंसा कर जलाते हैं , अब बाबु मुर्छित मुद्रा में था। और सिगरेट जलता हुआ छोड़ देते हैं।
जैसे जैसे सिगरेट कम होता जाता है,,,धुआ तो निकलना ही था।
बाबा सभी घर वालों से कहते हैं देखिये देखिये पिचासिन ,,सिगरेट पी रही है।
शाम होते होते तक बाबा को खाना खिला पिला कर भेज दिया जाता है। बाबु अभी अपनी माँ के साथ सो रहा था । घंटो पिटाई के बाद माँ उसे रोती हुई अपने पास सुलाती है। भोर में नींद टूटने पर जब वो खुद को माँ के पास नहीं पाता है तो वो।
पर बेवजह बाबा को बुला कर पिटाई होने की उसकी टिस उसके मन में बैठ गई थी। वो चाह अपने घर वालो द्वारा कराये गये इस इलाज को भुला नहीं पा रहा था। अब किसी से बात करने की उसकी इच्छा धीरे धीरे कम होती जा रही थी । चिडचिडापन उसपर पूरी तरह से हावी हो गया था।
खाने में ये नहीं है ,वो इतना क्यूँ पका है ,आज ये क्यूँ नहीं बनाया ,आज ये क्यूँ बना दिया ,मैं वहां नहीं जाऊँगा ,हर बात में वो चिडचिडा हो चूका था।
न किसी मेहमान के आने पर उसका पैर छुना न ही कोई बात करना।
अब घर वाले इन सब के पीछे दाढ़ी बाबा की विफलता को कारण मानने लगे।
घर पर बात होने लगी।आँगन में बैठे माँ पापा और आजी चर्चा कर रहगे थे। सब इ ढोंगी दाढ़िया के चलते होइल बा चाय सुड़कते हुए आजी बोलती हैं , सब चाय का गिलास ज़मीन पर रखते हुए हाँ में हाँ मिलाते हैं।
अब बात होने लगी की कहीं और लेकर चला जाए ,जब कोई भी घर पर आता तो आजी उससे पूछती की कहाँ जाना ठीक रहेगा ? ज़्यादातर लोग माई जी का सुझाव देते हैं। तमाम जानकारियाँ जुटा लेने के बाद ,अब ये निर्णय लिया जा चूका था की माई जी के पास जाना है।

माई जी, शहर से 20 K .M की दूरी पर माई जी का प्रवास था। रात 12 के बाद उनके पास जाना होता था। जो की सुबह उजाले होने तक कष्टों का निवारंब करती थी। रात भर में उनकी भी एक लिमिट होती थी लोगो से मिलने की , जैसे ही भोर हुआ चाहे जितने लोग भी दिखाने को बाकी हों। सब को लौट जाना होता था। फिर अगले रात आइये।
इन दिनों बाबु , अपने अगले जन्म के डर के साथ साथ फिलहाल में घटी घटनाओ के कारण इस कदर बावला हो चूका था की, अपने दिन का समय वो कलम कॉपी के साथ गुजारता या इधर उधर भटकते हुए और नहीं तो सड़क पर खड़ी जली ट्रक में ।
रात सोते वक़्त ,चाहता है की कुछ भी उसके दिमाग में न चले और वो सो जाए । पर कभी अगले जन्म की बात, तो कभी मरने के बाद क्या होगा जानने के लिए मरने की इच्छा का तेज़ी से उसके दिमाग में घर बनाना । तो कभी घर वालों पर गुस्सा । वो रात रात भर सो नहीं पाता था और तिलमिला कर उठ जाता । भोर तक वो घर के बाहर ही टहला करता ।
घर वालो पर भी उसका गुस्सा उसे जला रहा था। उसे अपने माँ के बारे में सोच कर अजीब लगने लगा की ,कहा जाता है की माँ सब कुछ समझ जाती है , दिल की बात भी समझ जाती है । पर क्या ये सब सिर्फ कहने की बातें हैं या , सच में उसमे किसी आत्मा, भूत , पिचास ने प्रवेश कर लिया है ।
पूरे दिन वो नींद के मारे आँखे लाल किये ,घुमा करता था और मरने का उपाय सोचता फिरता । वो ऐसे किसी भी तरीके से मरना नहीं चाहता था जिससे उसके मरने के बाद उसके घर वालो और उसकी बदनामी हो । क्यूंकि अक्सर उसके गाँव में कोई मरता तो घर वालो को ही पहले शक के दायरे में लिया जाता ।
पर पोखरा में डूबना वो,इसीलिए नहीं चाहता था ।उसे याद आता है है वो घटना जब ,छठ के सवे उम्र में उससे थोडा बड़े एक लड़के की लाश पोखरे में मिली थी । लाश के अगल बगल खड़े होकर पूरा गाँव मंथन कर रहा था और लाश ,उलटी पड़ी हुई,लड़की की पेंट खुली हुई ,सर ज़मीन में धंसा हुआ छहला रहा था ,पानी न के बराबर थी किनारे पर ।
किसी ने लाश को हाथ नहीं लगाया था ,घेरा लगा एक दुसरे को आश उठाने को प्रेरित करते लोग ,आखिर में उसके घर वालो के आने के बाद ही वहां से हटे थे । और फिर किस तरह से सब अपने अपने हिसाब से मौत का हिसाब लगा रहे थे ।

कोई कहा की लड़की का मामला है , डूब के मरा है ,कोई कहा की लड़की वाला सब मार के फेक दिया है , मिर्गी उपट गया होगा ,बाप इसका मार रहा था एक दिन इसको बेदर्दी से ,हो सकता है मार से मर गया हो और फिर रात में बाप फेक दिया हो ।
बाबु इन सब को सोच कर डर जाता । वो अखबार के पन्ने पलटने लगा ,वो रोज़ अखबार पढता और आत्महत्या के आये नए ख़बरों में अपना नया तरीका खोजता । कुछेक खबरे उसे रोमांचित भी करती जैसे की एक खबर थी । "मरने की कोशिश में युवक ने. अपना ही मल खाया " बाल बाल बचा । यही बाल बाल बचने की बातें उसे डरा देती । और वो ऐसी मौत मरना भी नहीं चाहता था जिससे मरने के बाद। खबर में आत्महत्या शब्द जुड़ जाए ।
नवरात्री शुरू होने से एक रात पहले, पूरा परिवार नहा धो कर ,तैयार हो जाता है ।रात के 1 बज रहे होंगे , मंदिर से आरती की आवाजें धीरे धीरे सुनाई दे रही थी । आज जीप बुक किया गया था ,जिसका इंतज़ार हो रहा था । इस बीच बाबु को उठाया जाता है पर वो जाने को तैयार ही नहीं होता । जोर जब्बर्दास्ती कर, जीप का हॉर्न दूर से सुनाई देते ही, मूह पे पानी मार के मुह धुलाया जाता है ।
माई जी के पास पहुच कर सभी दांग रह जाते हैं ,,,,आज हमेशा से कई गुना भीड़ थी ।
किसी को भुत ,कोई बीमार है ,कोई अपाहिज था ,कोई गूंगा ,कोई पागल, किसी को बेटा ही नहीं हो है । तमाम तरह के पीडितो से भरा हुआ था वेटिंग रूम । बाबु के पहले जाने वाले में थे ,एक पति जो अपनी पत्नी को लेकर आये थे । उनकी पत्नी बचपन से ही अंधी थी । पर किसी ने उन्हें माई जी के बारे में बताया की वहां सब ठीक हो जाता है तो वो,, माँ बाप की एक लौटी बेटी से शादी कर लिए । ये सोच कर की शादी माई जी तो हैं ही ,और अकेला दामाद होने का लाभ होगा सो अलग ।
पर वो बता रहे थे की ,उन्हें माँ जी पर पूरा भरोसा है तीसरी बार उनलोगों को बुलाया गया है और ,उन्हें उम्मीद है की इस बार के बाद पत्नी को सब कुछ दिखने लगेगा ।
पर वो बता रहे थे की ,उन्हें माँ जी पर पूरा भरोसा है तीसरी बार उनलोगों को बुलाया गया है और ,उन्हें उम्मीद है की इस बार के बाद पत्नी को सब कुछ दिखने लगेगा ।
अनेको लोगो से बात करने पर बाबु के परिवार को और भी तस्सल्ली हो गई की माई जी। . कमाल हैं । करीब चार बजे इन लोगो की बारी आई और ,सिर्फ बाबु और उसकी माँ को बुलाया गया ।
एक उड़हुल का फूल तोड़ कर उसे बाबु द्वारा माई जी ,काली माँ की मूर्ति पर रखवाती हैं । फूल नहीं गिर अब इलाज़ शुरू हुआ ।
माई जी बाबु के बालो को अपने हाथो से पकड़ कर जोर जोर से उसका पूरा शरीर गोल गोल घुमाने लगी । और वो चिल्लाता रहा,,और माई जी पूछती,,,बोलो कौन भेजा है तुमको ? कहे कर रही है परेशान ?
लगातार इसी तरह के सवाल ,फिर माई जी के चेले ,बाबु के पीठ पर झाड़ू से ताबड़तोड़ प्रहार करते हैं । अंत माई जी एक लोटा दिखाती हैं जिसमे वो कहती है की ,कैद कर लिया है पिचासिन को !
घर आकर सब के सब बेसुध सो जाते हैं।उधर बाबु पीठ टिका कर सो भी नहीं पा रहा था। उसका पूरा पीठ झाड़ू की मार से ,लाल दागो से भर गया था। पूरे पीठ पर झाड़ू के लाल निशाँ पर पीछे से हाथ फेर कर वो रोये जा रहा था।कराह कराह कर पूरी रात गुजारता है ।

बाबु का मोह अब अगले जन्म में माँ के बेटे होने न होने से लगभग उठ चुका था ! पर उसकी हालत स्थिर थी । वो चिडचिडा बनता गया ,गुमसुम हो गया । उसे कोई घर से कभी बाहर नहीं निकलने देता ,इन सब से वो और भी ज्यादा गंभीर अवस्था में जाता गया ।
फिर कभी इस बाबा से उस बाबा फिर फलाना जी ,ढेकना गुरु ,के पास जाते गए । उसकी हालत और ख़राब होती चली गयी तब उसे पागल खाने के सैर कराये जाने लगे। बुलेरो में हाथ पैर बांधे जाते देखने उसे पूरा मोहल्ला आता था। मोहल्ले के लोग तो उसे पागल कहना तब ही शुरू कर चुके थे, जब वो अहरा की तरफ घूमता था और कभी कभार अपने दोनों ऊँगली निकाल शगुन करने के मोहल्ले के किसी चरवाहे को देता ।
पढाई तो छठी में दो बार फेल होने के बाद ही छुड़ा दिया गया । सालों बीत गए ,अब घर वाले खुद को कोसते हैं। दाढ़ी बाबा का वो मखमली आसन पौदान की जगह प्रयोग होता है । माई जी अग्भाग अपना कारोबार बंद कर चुकी है ,चोरी छुपे करती हैं । किसी बाहुबली से किये इलाज के वादे को जब वो पॊओर नहीं कर सकीं तो ,उनके यहाँ कई सौ राउंड गोलियां चली थी जिसमे माई जी को औरत के नाते बक्शा गया था । माई जी का नाम भी कोई गलती से ले ले तो ,आजी उसे सौ गाली सुनाती है। हरामजादी !
सालों बाद ख़बर आया की दाढ़ी बाबा ने ,अपने ही मदिर के प्रांगन में खुद को आग लगा कर ,अपना प्राण काली माँ को दे दिए । और पूरे शरीर पर आग लिए तब तक काली माँ के सामने नाचते रहे जन तक राख नहीं हो गए । पर कुछ लोग ये भी कहते हैं की पहली बीवी से जन्मे उनके बड़े बेटे ने, उन्हें मार डाला ।
आज इतने साल बाद जब मैं उनके घर जाता हूँ तो वो मुझे अपने उस कमरे में जिसमे वो मेरे अलावा घर के किसी भी व्यक्ति को नहीं घुसने देते। वो अभी 33333 शब्दों में कोई एक अक्षरी कविता लिख रहे हैं । जिसमे उन्होंने सिर्फ "क" और "र"अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों का प्रयोग किया है ।

किताब जल्द ही छपने वाला है ।