यूँ तो एक इंसान की डायरी उसके दिल के सबसे करीब होती है,जिसमे उसके दिल की संवेदनाये व्यतीत होती है |
पर एक और है ...............एक और है जो ये सोचती है की वो भी मेरे उतना ही करीब है जितना की ये डायरी ,मानो दोनों में होड़ लगी रहती है की मैं ज्यादा करीब, तो मैं ज्यादा करीब .....पर दिल्ली आने के बाद इस रेस में डायरी ही जीती हुई प्रतीत होती है |

घर पर ये सिर्फ मेरा और सिर्फ मेरा हुआ करता था पर यहाँ ? इमानदारी से कहूं तो लाख कोशिश करने के बाद भी कभी मेरी हाजरी में तो कभी मेरी गैरहाजरी में ......मेरी ही ज़िन्दगी की तरह कोई न कोई इसे छेड़ जाता है |
मेरी ही तरह ये भी कभी मेरे बेड पे तो कभी बेड के नीचे तो कभी कमरे के किसी कोने में आलस रुपी कम्बल लपेट कर लेटी रहती है |
दिल्ली आ के हम दोनों को जैसे पंख लग गयें हों ....मैं यहाँ दिन-रात घूमता रहता हूँ ....वो मुझसे थोडा पीछे है रात को नहीं घुमती पर दिन में ? दिन में रोके नहीं रूकती .........कभी मैं तो कभी कोई और इसे घुमाता रहता है |
अंग्रेजी में कहूं तो हममे एक बात कॉमन है ......हम दोनों ही बिना कारण सफाई, से दूर रहते हैं ......वो साफ़ नहीं रहती तो मैं नहीं रह पाता और मुझे नहीं रहना होता तो उसे नहीं कर पाता | मानो ऐसा लग रहा हो जैसे उसकी रेस डायरी से नहीं मुझसे है |

आज वो पोर्टेबल भले ही हो गयी हो कोई भी कहीं भी ले जाये चली जाएगी पर है बिलकुल मेरे ही जैसी ........कोई अनजान छु भी ले तो बूरा मान जाएगी |
दिल्ली आकर हुम दोनो पे प्रेसर बढ़ गया है वहाँ वो खाली रहती थी तो मैं व्यस्त .....आज वो भरी रहती है सहमी रहती है मानो कहती रहती है ....अब बस,अब नहीं ................बिलकुल मेरी ही तरह की अब बस ,अब बस ,अब नहीं (बहुत हुई बेगारी) |
मेरे दोस्त अक्सर ये कहते हैं की तुम खुद जैसे रहते हो इसे भी उसी तरह रखते हो ,,तो मैं कहता हूँ की क्या कोई अपने परछाई से भी जुदा रह पाया है ???
और अगर कहीं मैं उससे पीछा छुड़ाने के इरादे से उसे बदलना या संवारना चाहूँगा तो शायद उसे अगले दिन खुद भी नही पहचान पाऊँगा |
गौर से देखने पर तो हमारा प्रतिबिम्भ भी आकेली रात में हमे डराता है.... पर इससे डर हर रात को इसी बात का होता है की कहीं ये खाली होगी तो मेरा कल क्या होगा??
ये गन्दी होगी तो मैं भी ,,,मैं साफ़ रहूँ तो समझ लेना की ज़रूर ये साफ़ होगी | पर एक बात तो निश्चित है की इसे देखते ही आप समझ जायेंगे की ये मेरी ही वार्डरोब है |

अंग्रेज़ी में कहने में बड़ा अच्छा लगता है पर अब तो ये कहने को ही वार्डरोब है| छे फूट से छोटी होकर अब एक छोटी सी बैग के रूप में आ चुकी है बिलकुल मेरी तरह घर से एक रूम में समां चुकी है |
शायद कभी-कभी तो ओ उसके साथ हद कर देता हूँ ढेर सारे गंदे कपडे उसमे ठूस देता हूँ और फिर कुछ दिनों के बाद कुछ न मिलने पर उन्ही गंदो में से कोई कम गन्दा चूज कर के यूज़ कर लेता हूँ |
मुझे ये कहने में कोई ऐतराज़ नहीं की मेरा वार्डरोब मेरा बैग ही है और मेरा बैग ही मेरा वार्डरोब है और ये मुझसे बिलकुल भी जुदा नहीं है |

इसका नाम बाज़ीगर है क्यूंकि डायरी से लगी रेस में ये हार कर भी जीत गयी है ............डायरी के बिना तो मैं "अकेला" हो जाऊँगा पर इसके बिना ? इसके बिना तो मैं "अकेला" भी नहीं रह पाऊँगा |

No comments:
Post a Comment