कहानी की कहानी
लन्दन से आई एक गर्भवती महिला की अपने पति के खोज की है ये कहानी ........................सिनोप्सिस --गर्भवती विद्या बागची( विद्या बालन) लन्दन से अपने पति अर्नब बागची को खोजने कलकत्ता आती हैं ,पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद उन्हें बताया जाता है की अर्नब नाम का कोई व्यक्ति न तो लन्दन से चला है न ही कोलकाता आया है ,पर हार न मानते हुए विद्या इंस्पेक्टर राणा (प्रम्ब्रत चटर्जी ) के मदद से अपने पति को खोजने का प्रयास जारी रखते हुए कई जगह पता लगाती हुई एक दफ्तर में पहुचकर पति के फोटो दिखाती है जिसके बाद उन्हें पता लगता है,की उस चेहरे का आदमी दो साल पहले मिलन नाम से वहाँ काम करता था,,कहानी यहीं से सही मायने में शुरू होती है...और इस जानकारी के तुरंत बाद जानकारी देने वाली महिला का क़त्ल कर दिया जाता है ,,,,जिसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो के आदेशानुसार इस केश की कार्यवाही रोक दी जाती है ,,,फिर भी विद्या अपने तरीके से चोरी छिपे अपने काम में जुटी रहती है ,,, विद्या समझ जाती है की मिलन ही उसे अर्नब तक पंहुचा सकता है ,, कई गुत्थियों को सुलझाते हुए विद्या आखिरकार मिलन से मिलती है और उसके बाद ????????
समीक्षा --
अभिनय(acting) -- अपने दमदार तथा सशक्त अभिनय कि बदौलत विद्या बालन (विद्या बागची ) ने ये एहसास कराया है कि वो सच में गर्भवती हैं और पति के खो जाने से बेचैन हैं,,पुरुष प्रधान फिल्म जगत में वो एकमात्र महिला कलाकार के रूप में उभरती हुई जो कई मायनो में पुरुषो से कम नहीं |
पति को खोजने में विद्या कि मदद करने वाले इंस्पेक्टर राणा के रोल में "परमब्रत चटर्जी" ने आत्मविश्वास के साथ अपना काम किया है , आईबी अफसर बने "नवाज़ुद्दीन सिद्धिकी" ने अपनी अभिनय कि बदौलत छाप छोड़ा है एक के बाद एक लगातार दो फिल्मो में आकर हिंदी सिनेमा में एक दमदार कलाकार के आगमन का संकेत दे दिया है और किलर के रोल को "सास्वत चटर्जी" ने अनोखे तरीके से निभाकर छोटे से रोल में आकर्षण का केंद्र बनने में सफलता पायी है , और भी कई कलाकारों ने भी बढ़िया काम किया है |
कहानी एवं पटकथा(script and screenplay) -- सुजोय घोष की इस महिला प्रधान कहानी में हम बंधने को मजबूर हो जाते हैं और कोलकाता की पृष्टभूमि पे लिखी इस कहानी में एक महिला की बेचैनी और ताकत को बखूबी दिखाया गया है |
बात अगर पटकथा(screenplay) की कि जाये तो शुरुआत के सीन में थोड़ी कमज़ोर थी जिसमे लगता है कि विद्या अचानक बिना कहीं कुछ भी पता किये बगैर ही पुलिस के पास क्यों चली जाती हैं? लेकिन बाकी फिल्म में पटकथा ही रीढ़ कि हड्डी साबित होती है और बांधे रखती है और एक पल के लिए पलक झपकाने का मौका नहीं देती ,,,फिल्म कि रफ्तार सबसे बड़ी खूबी है |
निर्देशन(direction) -- सुजोय घोष की सराहनीय कोशिश और अपने लीग से पूरी तरह हटकर बेहतरीन फिल्म बनाने में सफल ,,,अल्लादीन,होम डेलिवरी जैसी कॉमेडी फिल्म बनाने के बाद थ्रिलर के तरफ रूख करना अमूमन काफी मुश्किल होता है |
गीत,संगीत,छायाकं(song,music,,cinematography) -- उषा उथप के शुरूआती गाने ने कोलकाता को बेहतरीन तरीके से परिभाषित किया है ,,तथा अमिताभ बचन ने भी रबिन्द्रनाथ टैगोर के कविता एकला चलो को भावुकता के साथ गाया है | विशाल शेखर ने ठीक ठाक संगीत दिया है ,,फिल्म का बैक्ग्राउन्द स्कोर भी कई जगहों पे होने का एहसास करता है तथा दुर्गापूजा के जुलुस में विशेषकर दमदार |
सेतु ने ठीक ठाक तरीके से कोलकाता को अपने कैमरे में कैद किया है |
पूरी पहलु पे नज़र दौडाई जाये तो एक ऐसी फिल्म जिसमे कहानी उसकी "रीढ़" है तो अभिनय उसका "ह्रदय"....... .....

No comments:
Post a Comment