Monday, June 25, 2012

सिनेमा भाया मोहल्ला

 कहने को तो हम सिनेमा को समाज का दर्पण कहते हैं,और उस दर्पण को हमारे सामने लाने का काम निर्माता ,निर्देशक ,,अभिनेता ,की होती है और उस दर्पण दिखाने वाले को हमारे सामने लाने का काम किसका होता है? मीडिया ! नहीं ,ये बात लाइव लाने की हो रही है ये काम कोई लाइव टीम ही कर सकती है |
जिस तरह लगातार लीग से हट कर लोगो से हम इस मंच पर मिलते आ रहे हैं,उसी तरह ये मंच भी लीग से हट कर है जो सीधा संपर्क साधती है सिनेमा प्रेमियों और सिनेमा वालो के बीच |ये उस बाइस्कोप के सामान है जिससे हम सिनेमा के रचायितो को अपने आँखों के सामने पाते हैं |
कोई फिल्म का छात्र कोई समीक्षक ,कोई लेखक तो कोई अध्यापक ,इन सब के बीच एक तबका ऐसा होता है जिसके लिए बस सिनेमा शब्द ही पर्याप्त होता है ,,कोई कहीं किसी गुमनाम गाँव से अपने सपने लेकर यहाँ आता है और आकर पाता  है की  उसे जिसे वो कल तक पूजता था,जिससे मन ही मन सवाल करता था और जिसके साथ खड़ा होना अपना सपना समझता था |
आज  वो उससे मिलता है ,बात करता है ,सहमत असहमत होता है बहस करता है |
पल दो पल का ये प्लेटफ़ॉर्म ,प्रेमियों के लिए संजीवनी की तरह है जिसे अर्जित कर वो अपने जीवन की शुरुआत कर सकते हैं,एक पल यहाँ की घटना किसी के प्यासे ज़िन्दगी में घूँट का काम कर सकती है,इसका अंदाजा शायद उन्हें भी नहीं ,मैं इस मंच का नाम चाहूँगा की "मोहल्ला लाइव" न होकर "मोहल्ला लाइफ" हो जाये |
कभी भीखू महात्रे कभी पान सिंह ,कभी सरदार खान तो कभी इनके रचायितो को हमारे सामने पेश करता आ रहा ये मंच | अभी इसी वीकेंड इनके द्वारा किया जाने वाला वार्षिक दो दिवसीय बहसतलब की कुछ यादेंऔर मौजूद थे..
वासेपुर को परदे पर लाने वाले अनुराग कश्यप,,धारावी को परदे पर दिखने वाले सुधीर मिश्र  जिनकी हज़ारों ख्वैशें ऐसी है जिसे बयां नहीं किया जा सकता, चाणक्य डॉ.चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, ओ ऋ चिरैया,बावरा जैसे अनेको गाने के रचयिता एवं गायक स्वानंद किरकिरे ,,पान सिंह ,साहेब बीवी और आई एम् कलम के लेखक संजय चौहान जैसे अनेको दिग्गजों से सजा था बहसतलब का मंच |
विषय था सिनेमा के सौ वर्ष हालांकि बात अलग है की सौ वर्षो में भी हमारा सिनेमा जवान नहीं हुआ ,जब बात हुई तो उन्ही महानुभाव की कुछ अनमोल बोल आपके सामने साझा कर रहा हूँ |
पहले दिन का पूरा कमान डॉक्टर साब ने अपने हाथो में रखा था , यूँही बात निकली तो ताल ठोकते हुए कहा की शायद मैं गंग्स ऑफ़ वासेपुर न बना पाऊँ पर कोई मुझे मौर्या काल में चौनिती दे के तो देखे ,खुली चुनौती है,उनके लम्बे अनुभव और अध्ययन का लोहा तो हम सब मानते ही हैं पर जब उन्होंने रामानंद सागर की रामायण के बारे में त्रुटी निकलते हुए कहा की "मैं अगर रामायण बनाता तो वो दूसरी होती जहाँ इस रामायण में गुलाब के फूल को खिलते दिखाया गया है मैं अपने रामायण में कमल खिलाता क्यूंकि गुलाब भारत में बाद में आया है" तो सभी लोग दंग रह गए |

संजय चौहान कहते हैं की रिलीज़ के दो साल पहले "पान सिंह तोमर" बन कर तैयार थी पर कोई सिनेमा हॉल इससे लगाने को तैयार नहीं था रोज़ रात में दो पेग पीने के बाद इरफ़ान फ़ोन करता था की उस फिल्म का क्या हुआ? चुकी उसके ज़िन्दगी का ये अहम् हिस्सा था ! काफी जिद्दो जहद के बाद जब ये फिल्म आने को हुई तो  दो सप्ताह का समय मिला था प्रमोशन के लिए |

पहले दिन स्वानंद किरकिरे भी थे तो उन्होंने ओने संगीत और गीतों से जुड़े अनेको अनुभव बताये और जिस तरह उन्होंने अपने गाने बावरा गा कर समां बाँध दिया और ओ ऋ चिरैया से सबकी आँखें नम कर दी |
अगले 100 साल के अजेंडे पर सुधीर मिश्र कहते हैं की फिल्म मेकर कहीं से भी उठेगा जमशेदपुर,जबलपुर,रांची,,पटना ,कहीं से आएगा और कुछ ख़ास कर जाएगा और छा जाएगा ,,और दर्शको पर जिम्मेदारी बढ़ेगी !
वहीँ अनुराग, चूँकि वो युवा फिल्कारो की टोली का नेतृत्व करते हैं तो उनसे व्यक्तिगत तौर भी बातें हुई और अपने बेबाक अंदाज़ का परिचय देते हुए कहा की अडल्ट क्या होता है?? जो हम खुद के बारे में सोच सकें वही एडल्ट है ,हर कोई  अच करना चाह रहा है पर दबाव है, युवाओ को प्रेरित करते हुए कहा की "जब तक गलत नहीं करोगे कैसे पता चलेगा की सही क्या है ?" फिल्म कहीं से भी बनायीं जा सकती है बम्बई ज़रूरी नहीं रांची में बैठ कर भी |
उन्होंने कहा की ठोरी लाइफ में कुछ भी नहीं कर सकती लाइफ में प्रक्टिकल हो जाओ ,,फिल्ममेकर बनाना है तो ठोरी उठा के फेक दो |
किसीने पुछा की कहाँ से शुरू करें तो जवाब में कहा की शोर्ट फिल्म बेस्ट तरीका है ,,"मैं करने में विश्वास करता हूँ न की करना चाहता हूँ में" ,"कुछ नया सोचो,अपने बगल में झांको,,ऐसा सोचो की कोई न सोचे |
किसी न इसी तरह  मजाक करते हुए कहा की मैं hero बनना चाहता हूँ ऑडिशन लीजियेगा तो उन्होंने गंभीरता से कहा आ जाओ ऑडिशन दे दो हीरो नहीं बनोगे ,भारत में परेशानी ये है की हीरो बनने के लिए पंजाबी चेहरा होना ज़रूरी होता है, हीरो बनना है तो यश चोप्रा के पास जाओ और वो तुमको हीरो का रोल देंगे नहीं ,बोलो की मैं एक्टर बनना चाहता हूँ एक्टिंग करना चाहता हूँ सुनूंगा तुम्हारी |
मैंने उत्सुकता से पुछा की इरफ़ान के साथ काम नहीं की आपने अब तक आगे करने का कोई इरादा तो उन्होंने कहा की हाँ साथ में फिल्म कर रहे हैं|
बहसतलब के आखिर में उन्होंने सभी को आईना दिखाते हुए  कहा की "ज़रूरी नहीं की जो चीजें हमें अन्काम्फार्टएबल करे वो ख़राब ही हो" |कई इससे भी बड़ी और मार्गदर्शक बातें जो खुद में एक संस्थान की तरह थी और सुन कर लगा की कोई सच में सिनेमा का हितकर बोल रहा है !
माफ़ कीजियेगा बहुत कुछ छूट गया है इतना कुछ था कहने को की उसके लिए पुस्तक लिखनी पड़ेगी !
हो सकता है यहाँ से जाने के बाद  कई लोग नए जोश के साथ अपना काम शुरू कर दें और कई लोगो को रौशनी की किरण तो ज़रूर नज़र आई होगी |
जिनका खुमार मेरे ऊपर चढ़ा होता था उनके साथ मेरे ये दो दिन मेरे ज़िन्दगी के अहम् दिनों में शुमार हो गए,,और चूँकि इन्होने लाइफ को टर्न करने का काम किया है तो हम मोहल्ला लाइफ के कर्ज़दार हो गए !
वो  कहते हैं न की ज़िन्दगी बदलने के लिए एक घटना काफी होती है ! यहाँ तो घात घात का पानी पी कर आये लोगो के साथ 20 घंटे थे !!
  

No comments:

Post a Comment